विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ के 'बुध पर्वत' पर है तिल तो जीवन में इन चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:50 PM (IST)

हथेली के बुध पर्वत पर तिल का होना करियर, वाणी और सामाजिक मान-सम्मान में कई चुनौतियां ला सकता है।

हथेली के बुध पर्वत तिल अशुभ होता है। (Picture Credit- AI Generated)

 हथेली के बुध पर्वत तिल अशुभ होता है। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हथेली में अलग-अलग बिंदुओं पर अलग-अलग ग्रहों के पर्वत बताए गए हैं। इन पर्वतों पर यदि तिल उभर आए, तो आपकी किस्‍मत अच्‍छे और बुरे दोनों तरह के फल दे सकती है।

जैसे किसी व्‍यक्ति की हथेली के बुध पर्वत पर अगर तिल उभर आए, तो यह बहुत अच्‍छा नहीं माना जाता है। इससे उस व्‍यक्ति को जीवन में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि बुध पर्वत पर तिल होने से जीवन में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

करियार में उतार-चढ़ाव

बुध पर्वत पर तिल आपके करियर को प्रभावित करता है। हो सकता है कि आपको बहुत अच्छे संस्थान में नौकरी आपकी शर्तों पर मिल गई हो, मगर आप टारगेट्स पूरे न कर पाएं। व्यापार में फायदे के सौदे कम और घाटे के सौदे ज्यादा होने लगते हैं। इस तरह से करियर में कभी सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तो कभी चीजें कठिन हो जाती हैं।

वाणी दोष होना

जिन जातकों की हथेली के बुध पर्वत पर तिल होता है, उन्‍हें वा‍णी दोष भी हो जाता है। ऐसे लोग अपनी बातों को दूसरों स्‍पष्‍ट नहीं कह पाते हैं। कई बार लोग इनकी बातों का गलत मतलब निकाल लेते हैं। इनकी बात करने तरीका लोगों को सही नहीं लगता है, इससे उनके रिश्‍ते तक बिगड़ जाते हैं।

मान-सम्‍मान में कमी

सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत आती है, जब समाज में इन लोगों को वो सम्‍मान नहीं मिल पाता है, जिनके ये हकदार होते हैं। इतना ही नहीं, कई बार इन लोगों पर वो आरोप लग जाते हैं, जिन गलत कार्यों में ये शामिल भी नहीं होते हैं। ऐसे में इन लोगों को अपने लिए सम्‍मान अर्जित करने में भी कठिनाई होती है।

अतः बुध पर्वत पर किसी जातक के तिल हों तो उसे बुध को मजबूत बनाने के उपाय करते रहना चाहिए, इससे जीवन थोड़ा आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- हथेली पर इस स्थान पर तिल बदल सकता है किस्मत, जीवनभर मिलती है अपार सफलता

यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।