हथेली पर इस स्थान पर तिल बदल सकता है किस्मत, जीवनभर मिलती है अपार सफलता
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मणिबंध रेखा पर तिल होना व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह तिल जीवन ...और पढ़ें

बहुत भाग्यशाली होते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में शरीर के अलग-अलग भागों में मौजूद तिलों के संबंध में काफी कुछ बताया गया है। ये तिल व्यक्ति को जीवन में सफलता, असफलता, भाग्य या दुर्भाग्य सब कुछ दिलाते हैं। ऐसे में यह जानने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है कि आखिर कहां तिल अखंड सफलता दिला सकता है।
हालांकि, शरीर में आपको कई स्थानों के तिल सफल जीवन दे सकते हैं, मगर मणिबंध रेखा पर मौजूद तिल की बात कुछ और ही होती है। यह तिल न केवल आपको सफलता दिलाता है, बल्कि आपको भाग्यशाली और धनवान बनाता है। चलिए आज हम आपको इस तिल के महत्व के बारे में बताते हैं।
अचानक होते हैं बड़े लाभ
जिन जातकों की कलाई में मणिबंध रेखा पर तिल होता है, उन्हें जीवन में अचानक से बहुत बड़े लाभ होते हैं। यह लाभ उन्हें करियर, शिक्षा के क्षेत्र में या व्यापार में हो सकते हैं।
कई बार तो जातक को यह लाभ बिना अधिक प्रयास किए ही मिल जाते हैं। जैसे- नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में कम मेहनत करने के बाद भी ज्यादा नाम और शोहरत का मिलना, इस तिल के होने के ही फल होते हैं।
भाग्य बहुत अच्छा होता है
यह तिल संकेत देता है कि जातक का भाग्य बहुत अच्छा होगा। इन जातकों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। अच्छी बात यह है कि लाइफ पार्टनर का पसंद होता है और दोनों के बीच आपसी समझ अच्छी होती है।

(Picture Credit- AI Generated)
इन जातकों को शिक्षा और करियर के लिहाज से भी अच्छा भाग्य होता है। ये लोग जो चाहते हैं, वो हासिल कर लेते हैं। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इन्हें बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है ।
पैतृक संपत्ति से लाभ
जिन जातकों की कलाई पर तिल होता है, उन्हें अपने पैतृक संपत्ती का बहुत बड़ा सहारा होता है। ऐसे लोगों को धन कमाने के लिए बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी होती है। इनके पास अपने पूर्वजों का इकट्ठा किया हुआ धन ही बहुत ज्यादा हेाता है। इतना ही नहीं, यदि पैतृक संपत्ती को लेकर इनका कोई विवाद चल रहा होता है, तो उसमें विजय इन्हीं की होती है।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: राहु पर्वत पर खुजली होना किस बात का संकेत माना जाता है?
यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
