सूर्य का महागोचर: मिथुन संक्रांति पर कर लें बस ये 1 काम, नौकरी-व्यापार में छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा
वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून को मिथुन संक्रांति मनाई जाएगी, जब सूर्य वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सूर्य देव की पूजा और विशेष उपाय कर ...और पढ़ें
-1781438111798_m.webp)
कुंडली में सूर्य को कैसे करें मजबूत (Picture Credit AI- Generated Image)
HighLights
सूर्य देव को अर्घ्य देने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी
मंत्र जाप से जीवन में सभी सुख और सफलता मिलेगी
दान करने से अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून को मिथुन संक्रांति मनाई जाएगी। वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं। मिथुन संक्रांति के दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह दिन सूर्य देव की कृपा और पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिथुन संक्रांति के दिन सूर्य देव की साधना करने से मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। यह दिन कुंडली में कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से कार्यों में सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं।
अगर आप भी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए विशेष काम मिथुन संक्रांति के दिन जरूर करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
-1781438232210.jpg)
(Picture Credit AI- Generated Image)
1. सूर्य देव को अर्घ्य दें- मिथुन संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद एक लौटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन लाल फूल और अक्षत मिला लें। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। साथ ही नौकरी-व्यापार में लाभ मिलेगा।
2. मंत्रों का जाप- सूर्य देव को अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं और कामों में सफलता मिलती है।
खबरें और भी
3. जरूर करें दान- मिथुन संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन और लाल कपड़े समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जातक को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।
4. माणिक्य रत्न- अगर आप कुंडली में सूर्य की स्थिति की मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में माणिक्य रत्न धारण करें। ऐसा माना जाता है कि माणिक्य रत्न पहनने से कुंडली में सूर्य की स्थिति की मजबूत होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का बन रहा महासंयोग, इस मुहूर्त में स्नान-दान करने से मिलेगा पुण्य
यह भी पढ़ें- मिथुन संक्रांति पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग! क्या रहेगा महापुण्य काल का समय?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।