Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैवाहिक क्लेश से चाहिए मुक्ति? सोमवार के दिन भोलेनाथ को अर्पित करें ये 4 चीजें, बरसेगा असीम प्यार

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:00 AM (IST)

    सोमवार को किए गए सरल उपाय न केवल आपके तनाव को दूर करेंगे, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास कराएंगे। ...और पढ़ें

    वैवाहिक क्लेश दूर करने के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    वैवाहिक क्लेश दूर करने के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पंचामृत से अभिषेक कर वैवाहिक कड़वाहट दूर करें

    2. गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित कर अटूट बंधन बनाएं

    3. चंदन से 'राम' लिखे बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दांपत्य जीवन में कड़वाहट और तनाव किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन केवल महादेव ही नहीं, बल्कि माता पार्वती की संयुक्त आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में दूरियां आ गई हैं, तो शिव-गौरी का आशीर्वाद आपके रिश्ते को पुनर्जीवित कर सकता है। चलिए पढ़ते हैं इस दिन के कुछ खास उपाय।

    शिव-गौरी में जरूर करें ये काम

    • सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाएं और महादेव व माता पार्वती की संयुक्त पूजा करें।
    • शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, दही और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें। मान्यता है कि पंचामृत से अभिषेक करने पर वैवाहिक जीवन की कड़वाहट खत्म होती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
    • सोमवार के दिन शिवलिंग पर गौरी-शंकर रुद्राक्ष या पंचमुखी रुद्राक्ष की माला अर्पित करें। यह अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है।
    • 21 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से 'राम' लिखें। इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाते समय मन-ही-मन अपने साथी के साथ सुखद जीवन की प्रार्थना करें।
    • शिवलिंग पर चंदन के साथ केसर का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में सुख बढ़ाता है।
    shiv parvati i
    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    करें इस मंत्रों का जप

    सोमवार के दिन पूजा के दौरान रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का कम-से-कम 11 या 108 बार जप करें -

    "हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
    तथा मां कुरु कल्याणी कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्॥"

    शीघ्र विवाह के लिए उपाय

    यदि विवाह में देरी हो रही है या बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।

    • सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे जल्दी विवाह के योग बनने लगते हैं।
    • जो जातक मनचाहे जीवनसाथी की चाह रखते हैं, उन्हें 16 सोमवार का व्रत करना चाहिए।
    • शिव मंदिर में 11 बूंदी के लड्डू चढ़ाएं और इसके बाद इन्हें जरूरतमंदों में बांट दें।
    Somwar ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    भूल से भी न करें ये काम

    अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    • किसी बड़े-बुजुर्ग, स्त्री, माता-पिता, साधु-संतों या मेहमानों का अपमान न करें।
    • तामसिक भोजन (मांस-मदिरा) से दूर रहें।
    • शिवलिंग की पूजा में हल्दी, कुमकुम, सिंदूर या तुलसी भूलकर भी न चढ़ाएं। इन चीजों को शिव पूजा में वर्जित माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Somwar Daan: सोमवार की पूजा के बाद बस इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।