Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार व्रत में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें पूजा के नियम और खुशहाली के उपाय

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:44 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि सोमवार के व्रत में खट्टी चीजें खाना वर्जित है? जानें महादेव को प्रसन्न करने के सटीक नियम, पूजा विधि और वो अचूक उपाय जिनसे कुंडली ...और पढ़ें

    Somvar Fasting: सोमवार व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)

    Somvar Fasting: सोमवार व्रत के नियम (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को 'भोलेनाथ' कहा जाता है, क्योंकि वे एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के व्रत के कुछ कड़े नियम भी होते हैं? अगर इन नियमों में चूक हो जाए, तो आपकी मेहनत और श्रद्धा का पूरा फल नहीं मिल पाता।

    सोमवार व्रत में खान-पान का विशेष ध्यान

    सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ-साथ 'चंद्रदेव' का भी दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार,सोमवार के व्रत (Somvar Ke Vrat) के दौरान खट्टी चीजों का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खट्टा खाने से न केवल सेहत बिगड़ती है, बल्कि मानसिक शांति (Mental Peace) में भी खलल पड़ता है।

    Monday fasting

    (Image Source: AI-Generated)

    इसके अलावा, अगर संभव हो तो व्रत के दौरान नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अगर नमक के बिना रहना मुश्किल हो, तो केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

    शिव पूजा के नियम और सही विधि

    सोमवार की पूजा में सफेद रंग का विशेष महत्व है। महादेव को सफेद फूल, चंदन और दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से बचना चाहिए, क्योंकि शिव पूजा में सात्विकता और शांति का प्रतीक सफेद या हल्का रंग सबसे उत्तम माना जाता है। पूजा के समय 'ॐ नमः शिवाय' का जप करते रहना चाहिए, जो मन को एकाग्र करने में मदद करता है।

    चंद्र दोष से मुक्ति के उपाय

    अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या आपको मानसिक तनाव रहता है, तो सोमवार का व्रत आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों के मुताबि, सोमवार के दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करने से 'चंद्र दोष' (Chandra Dosha) शांत होता है और व्यक्ति को मानसिक मजबूती मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- God Shiva: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

    यह भी पढ़ें- Somwar Daan: सोमवार के दिन पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।