Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ परिणाम

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 10:36 AM (IST)

    मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। कई लोग इस पौधे को घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। शास्तों के अनुसार इस पौधे में धन की देवी मा ...और पढ़ें

    Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ परिणाम
    Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ परिणाम

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मनी प्लांट के पौधे को शुभ माना गया है।
    2. मनी प्लांट को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
    3. घर में मनी प्लांट उचित दिशा में लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Money Plant: सनातन धर्म में मनी प्लांट के पौधे को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में इस पौधे को लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और वास्तु दोष खत्म होता है। मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। कई लोग इस पौधे को घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। शास्तों के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जनते हैं घर में किस दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: किचन में कौन-सी चीज कहां रखनी चाहिए? यहां जानें वास्तु के नियम

    इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

    -यदि आप घर में मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    मिलते हैं ये लाभ

    -मान्यता है कि घर में मनी प्लांट को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है।

    -इस पौधे का अर्थ है पैसे का पौधा। इसको घर में लगाने से धन का लाभ मिलता है। इस पर नियमित रूप से दूध अर्पित करने से इंसान को जीवन में तरक्की मिलती है।

    -यदि घर में रखा हुआ मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की तरक्की का संकेत देता है।

    करें ये उपाय

    अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन दूध और पानी को मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस पौधे की जड़ में धागा बांधने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं विंड चाइम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहे गलती, ध्यान रखें वास्तु के ये नियम

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी