Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली झोली

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:16 PM (IST)

    अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं तो नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें। इस समय शिव ता ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय
    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय

    HighLights

    1. नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें।
    2. नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    3. धार्मिक मत है कि देवों के देव महादेव जलाभिषेक से तत्क्षण ही प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year Upay 2024: सोमवार का दिन भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस दिन साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही सोमवार का व्रत भी रखते हैं। सोमवार व्रत की महिमा का वर्णन शास्त्रों में विस्तार पूर्वक दिया गया है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से सोया हुआ भाग्य भी चमक उठता है। साल 2024 के प्रथम दिवस पर सोमवार पड़ रहा है। अतः साल 2024 के पहले दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये विशेष उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। इससे आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    नव वर्ष के उपाय

    • अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें। इस समय शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कम से कम 11 बार करें। शास्त्रों में वर्णित है कि त्रेता युग में संकट के समय दशानन रावण ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। अतः इस स्तोत्र के पाठ से साधक को सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।

  • भगवान शिव बेहद कृपालु हैं। अपने भक्तों के दुखों को पल में हर लेते हैं। अतः नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, गंगाजल में काले तिल, बेलपत्र, भांग के पत्ते और इत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसी समय कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें। अंत में सामान्य जल से अभिषेक करें। कहते हैं कि जलाभिषेक से भगवान शिव तत्क्षण प्रसन्न होते हैं।

  • नव वर्ष के पहले दिन पूजा पाठ के पश्चात जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की चरण पादुका घर के मुख्य द्वार पर जरूर बनाएं। इस समय ध्यान रखें कि मां की पादुका गृह प्रवेश की मुद्रा में रहे। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
  • अगर आप शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन पूजा-पाठ के पश्चात मंदिर जाएं और भगवान शिव को श्वेत वस्त्र अर्पित करें। वहीं, मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इस उपाय को करने से भी सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • यह भी पढ़ें: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।