Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: आर्थिक तंगी को करना चाहते हैं दूर, तो नव वर्ष के पहले दिन जरूर करें ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 02:28 PM (GMT+05:30)

    वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है। अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सा ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय
    New Year Upay 2024: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

    HighLights

    1. वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
    2. अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
    3. ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के विशेष उपाय बताए गए हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year Upay 2024: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिवार में सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रही है। ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन वास्तु के ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    • अगर आप घर में व्याप्त नकारात्मक शक्ति को दूर करना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन नवीन झाड़ू से घर की सफाई करें। वहीं, झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखें। जहां पर सबकी नजर न पड़े।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो नमक पानी से घर में पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। अतः नव वर्ष के पहले दिन नमक पानी से घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर होती है। साथ ही सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।
    • अगर आप आर्थिक संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन घर की पूर्व दिशा में सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इससे धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
    • घर में व्याप्त बुरी शक्तियों से निजात पाने के लिए नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात, गुग्गल, धूप, लोबान से महादेव की आरती करें। अब घर के सभी हिस्से में आरती दिखाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।