Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किस्मत का यू-टर्न: इन 3 मूलांक के जातकों को 30 की दहलीज पार करते ही मिलती है बड़ी सफलता

    Updated: Sun, 03 May 2026 04:37 PM (IST)

    अंकज्योतिष के अनुसार, आइए उन 3 मूलांकों के बारे में जानते हैं, जिनकी किस्मत 30 साल की उम्र के बाद चमकती है। क्या आपका मूलांक भी है इसमें शामिल? ...और पढ़ें

    Numerology: 30 साल की उम्र के बाद चमकता है इन मूलांक वालों का सितारा। Ai Generated image

    Numerology: 30 साल की उम्र के बाद चमकता है इन मूलांक वालों का सितारा। Ai Generated image

    HighLights

    1. सूर्य के प्रभाव से 30 की उम्र के बाद मिलता है सम्मान

    2. गुरु की कृपा से भाग्योदय होता है

    3. धैर्य से सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे स्वभाव और भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई लोग जीवन के शुरुआती दौर में बहुत संघर्ष करते हैं, लेकिन एक खास उम्र के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल जाती है। खासतौर से 30 साल की उम्र के बाद एक ऐसा पड़ाव आता है, जब कुछ खास मूलांक वालों के लिए सफलता के द्वार खुल जाते हैं। आइए उन लकी मूलांक के बारे में जानते हैं।

    किस्मत के धनी होते हैं ये 3 मूलांक वाले

    mulank 1

    Ai Generated image

    1. मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग)

    मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। ये लोग स्वभाव से स्वाभिमानी और लीड करने वाले होते हैं। शुरुआती सालों में इन्हें अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जैसे ही ये 30 साल की उम्र पार करते हैं, इनकी मेहनत रंग लाने लगती है और इन्हें करियर में बड़ी सफलता मिलती है।

    2. मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग)

    इस मूलांक के स्वामी के ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान और साहसी होते हैं। अक्सर देखा गया है कि 30 की दहलीज पार करते ही इनके जीवन में स्थिरता आती है और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होता है। साथ ही समाज में इनका मान-सम्मान रातों-रात बढ़ जाता है।

    3. मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग)

    मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। ये लोग बहुत ऊर्जावान और मिलनसार होते हैं। व्यापार और जोखिम भरे कामों में इनका भाग्य 30 साल की उम्र के बाद तेजी से चमकता है। इस उम्र के बाद इन्हें धन कमाने के कई नए और बड़े अवसर प्राप्त होते हैं।

    खबरें और भी

    30 की उम्र के बाद ही क्यों?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार ग्रहों की स्थिति सही होने में समय लेती है। 30 साल की उम्र इन मूलांक वालों के पास अनुभव का भंडार हो जाता है, और जब इन मूलांक वालों के स्वामी ग्रह मेहरबान होते हैं, तो इन्हें सफलता स्थायी और बड़ी मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सितारों का इशारा: कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम, तो कुछ के लिए संभलकर कदम रखने की बारी

    यह भी पढ़ें: सिर्फ 'पापा की परी' ही नहीं, बल्कि पिता का भाग्य भी बदल देती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।