Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी बिना सोचे-समझे पहन लेते हैं मोती? जानिए इसे पहनने के सही नियम और नुकसान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:57 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती पहनने के नियम, लाभ और सावधानियां बताई गई हैं। यह लेख बताता है कि किन राशियों को मोती पहनना चाहिए और किन्हें नहीं। ...और पढ़ें

    क्या आपने भी गलत उंगली में पहन रखा है 'मोती'? (AI-Generated Image)

    क्या आपने भी गलत उंगली में पहन रखा है 'मोती'? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर फैशन के चक्कर में या फिर शौक में अपनी उंगलियों में तरह-तरह के रत्न पहन लेते हैं। इन्हीं में से एक है 'मोती' (Pearl)। दिखने में यह जितना खूबसूरत रत्न लगता है, इसका असर भी उतना ही गहरा होता है। क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए मोती पहनना शुभ नहीं होता? गलत व्यक्ति अगर इसे पहन ले, तो फायदे की जगह भारी नुकसान हो सकता है।

    आइए इस आर्टिकल के जरिए हम समझते हैं कि ज्योतिष विद्या के अनुसार मोती किसे पहनना चाहिए, किसे नहीं और इसे पहनने के सही नियम क्या हैं।

    मोती और हमारे मन का कनेक्शन

    ज्योतिष शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, मोती का सीधा संबंध 'चंद्र देव' से है। चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और माता का प्रतीक है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, तो उसे बात-बात पर तनाव, बेचैनी और डिप्रेशन होने लगता है। ऐसे में मोती पहनने से मन को ठंडक और शांति मिलती है, जिससे इंसान भावनात्मक तौर पर (Emotionally) मजबूत होता है।

    इन 5 राशियों के लोग भूलकर भी न पहनें मोती

    राशियां: वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कन्या (Virgo), मकर (Capricorn) और कुंभ (Aquarius) राशि वाले लोगों को मोती से दूर रहना चाहिए।

    दूर रहने के क्या कारण हैं: इन राशियों के स्वामी शुक्र, बुध और शनि हैं। चंद्रमा के साथ इन ग्रहों का तालमेल अच्छा नहीं माना जाता।

    इसे गलत तरीके से पहनने क्या नुकसान हैं: अगर कोई बिना सलाह के मोती पहन लें, तो उनका मानसिक तनाव और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। साथ ही, सेहत और आपसी रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

    किन राशियों के लिए 'लकी' साबित होता है मोती?

    शुभ राशियां: मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि (या लग्न) वालों के लिए मोती ॉपहनना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे जीवन में स्थिरता आती है।

    विशेष दशा: सिंह, तुला और धनु राशि के लोग इसे पहन तो सकते हैं, लेकिन सिर्फ तब, जब कोई विशेषज्ञ ज्योतिषी उनकी कुंडली देखकर इसकी सलाह दे।

    मोती के 'दोस्त' और 'दुश्मन' रत्न

    इनके साथ पहनें: मोती को सिर्फ पुखराज और मूंगा के साथ ही पहनना चाहिए।

    इनके साथ कभी न पहनें: भूलकर भी मोती को हीरा, नीलम, पन्ना या गोमेद के साथ न पहनें। इससे ग्रहों का उल्टा असर शुरू हो सकता है।

    मोती धारण करने का सही और सबसे आसान तरीका क्या है?

    किस धातु में और उंगली में पहनें: मोती को हमेशा चांदी या सोने की अंगूठी में जड़वाकर, हाथ की सबसे छोटी उंगली (कनिष्ठा) या अनामिका में पहनना चाहिए।

    मोती धारण करने की सबसे सही विधि: इसे शुक्ल पक्ष के सोमवार के दिन पहनना सबसे शुभ होता है। पहनने से पहले अंगूठी को कच्चे दूध और गंगाजल से धोकर शुद्ध जरूर कर लें।

    क्या सावधानी बरतें: कभी भी किसी दूसरे का उतरा हुआ, टूटा हुआ या नकली मोती न पहनें। पहनने के कुछ दिन बाद तक अपने मूड और लाइफ में हो रहे बदलावों पर नजर रखें। अगर कुछ निगेटिव लगे, तो तुरंत उतार दें।

    (नोट: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रंथों पर आधारित है। कोई भी रत्न पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं।)

    यह भी पढ़ें- करियर और व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, मूलांक 1 वाले आज ही पहनें माणिक्य रत्न, पढ़ें नियम

    यह भी पढ़ें- आपकी आभा और सुंदरता में चार चांद लगा देंगे चांदी के साथ पहने जाने वाले ये 5 रत्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी