रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन देवताओं को बांधें राखी, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
रक्षाबंधन पर भाई से पहले कुछ देवी-देवताओं को राखी बांधने की परंपरा है। ऐसा करने से भाई-बहन के रिश्ते में सुख-समृद्धि और देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

भाई से पहले किसे राखी बांधने से मिलेगा विशेष आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
गणपति को राखी बांधने से सभी बाधाएं दूर होती हैं।
शिवजी को राखी बांधने से भाई-बहन का प्रेम बढ़ता है।
हनुमानजी को राखी बांधने से संकटों से मुक्ति मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व मुख्य रूप से भाई और बहन के बीच प्यार का पर्व माना जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई में इस दिन राखी के रूप में न जाने कितने आशीर्वाद और दुआएं बांधती हैं और भाई उनका हमेशा साथ देने का वचन देते हैं। ये बंधन वैसे ही अटूट है, लेकिन राखी की डोर इसे और ज्यादा मजबूत बनाती है।
वैसे तो राखी मुख्य रूप से भाई को बांधी जाती है, लेकिन इससे पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए देवी-देवताओं की भी राखी की डोर बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
ज्योतिष में मान्यता है कि अगर राखी भाई से पहले ईश्वर को बांधी जाती है तो उनका आशीर्वाद भाई-बहन के रिश्ते में हमेशा बना रहता है और इस बंधन को जन्मों तक के लिए अटूट बनाता है। आइए आपको बताते हैं सबसे पहले राखी कौन सी भगवान को बांधनी चाहिए।
सबसे पहले गणपति को राखी बांधें
गणपति को प्रथम पूजनीय का वरदान प्राप्त है और जब आप सबसे पहले उनकी मूर्ति पर राखी बांधती हैं तो गणेश जी आपके और भाई के जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद देते हैं। यही नहीं अगर आपके भाई किसी वजह से दूर भी हैं तब भी गणपति को भाई के स्थान पर राखी बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है।
शिवजी को बांधें राखी
गणपति के बाद आपको भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर रकहि बांधनी चाहिए। चूंकि रक्षाबंधन का पर्व सावन महीने की पूर्णिमा को आता है, इसलिए भगवान शिव को राखी बांधने से भाई और बहन के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है और सभी समस्याएं दूर होती हैं।
हनुमानजी को बांधें राखी
बजरंगबली हनुमानजी को संकटमोचन भी कहा जाता है इसलिए आप शिवजी के बाद इनकी मूर्ति या तस्वीर पर राखी बांधें। इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और आपके भाई के ऊपर भी इनकी सदैव कृपा बनी रहेगी।
लड्डू गोपाल को बांधें राखी
यदि आपके घर में लड्डू गोपाल स्थापित हैं, तो उन्हें जरूर राखी बांधें। ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सौभाग्य आकर्षित होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है। यदि लड्डू गोपाल घर में नहीं हैं तो आप कान्हा की मूर्ति को राखी बांधें।
मंदिर में रखे सभी देवों को
आप इसी क्रम में राखी बांधते हुए घर के मंदिर में रखी हुई सभी मूर्तियों और तस्वीरों को राखी बांधने के बाद धार्मिक पुस्तकों के भीतर भी राखी की दौर रखें।
इन सभी देवी-देवताओं को राखी बांधने के बाद यदि आप भाई की कलाई में राखी बांधती हैं तो आपके जीवन में सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- राखी 2026: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? चंद्र ग्रहण और भद्रा ने बढ़ाया कन्फ्यूजन
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई को तिलक लगाते समय जरूर मिलाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ बढ़ेगा आपसी प्रेम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
