Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में कब है शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन? यहां देखें व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। यहां सावन 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्र ...और पढ़ें

    सावन के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट (Picture Credit- AI Generated)

    सावन के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट (Picture Credit- AI Generated)  

    HighLights

    1. सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होगी।

    2. इस माह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

    3. रक्षा बंधन के साथ 28 अगस्त को सावन समाप्त होगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन के महीने का अधिक महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
    इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे- सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, और नाग पंचमी आदि। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि सावन (Sawan 2026 Fasts and Festivals List) के महीने में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

    कब से कब तक रहेगा सावन?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत। वहीं, इस माह का समापन 28 अगस्त को होगा। इसी दिन रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

    सावन 2026 व्रत और त्योहार की लिस्ट (Sawan 2026 Fasts and Festivals List)

    • 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी।
    • 01 अगस्त को गजानन संकष्टी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
    • 03 अगस्त को सावन का पहला सोमवार व्रत है। यह दिन महादेव को प्रिय है।
    • 04 अगस्त को पहला मंगला गौरी व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं।
    • 05 अगस्त को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
    • 05 अगस्त को मासिक कार्तिगाई है।
    • 08 अगस्त को कामिका एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस व्रत से पापों से छुटकारा मिलता है।
    • 08 अगस्त को कृष्ण वासुदेव द्वादशी है।
    • 10 अगस्त को सावन शिवरात्रि, दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है।
    • 11 अगस्त को द्वितीय मंगला गौरी व्रत किया जाएगा।
    • 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
    • 15 अगस्त को हरियाली तीज और दूर्वा गणपति चतुर्थी है।
    • 16 अगस्त को नाग पंचमी, सिंह संक्रान्ति मनाई जाएगी।
    • 17 अगस्त को कल्कि जयन्ती और सावन का तीसरा सोमवार, मलयालम नव वर्ष, स्कन्द षष्ठी है।
    • 17 अगस्त को तीसरा मंगला गौरी व्रत है।
    • 19 अगस्त को तुलसीदास जयंती है।
    • 20 अगस्त को मासिक दुर्गाष्टमी है।
    • 21 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत है।
    • 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
    • 24 अगस्त को दामोदर द्वादशी और चौथा सावन सोमवार है।
    • 25 अगस्त को चौथा मंगला गौरी व्रत है।
    • 27 अगस्त को चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
    • 28 अगस्त को रक्षा बंधन है।

    यह भी पढ़ें- इस सावन पूजा की थाली के साथ मन को भी करें तैयार: महादेव को प्रसन्न करने के लिए लें ये 7 आसान संकल्प

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी