सपने में दाह संस्कार देखना शुभ या अशुभ? स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका मतलब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दाह संस्कार, श्मशान या शव यात्रा देखने का गहरा अर्थ होता है। ये सपने भविष्य के लिए शुभ या अशुभ संकेत देते हैं और जी ...और पढ़ें

सपने में दाह संस्कार, श्मशान या शव यात्रा देखना (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सपने में दाह संस्कार देखना भय मुक्ति का संकेत।
श्मशान देखना नौकरी-व्यापार में बड़े बदलाव का सूचक।
शव यात्रा देखना व्यक्तिगत उन्नति और इच्छा पूर्ति का प्रतीक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हम जो भी सपने में देखते हैं उसका हमारे जीवन में कई तरह से प्रभाव होता है। कई सपने ऐसे होते हैं जो विचलित कर सकते हैं और कुछ ऐसे भी हो सकते हैं जो हमें भविष्य के लिए किसी बड़ी खुशी का संकेत देते हैं।
हम अपने सपने में जो कुछ भी देखते हैं, उसका हमारे भविष्य से कोई न कोई संबंध जरूर होता है। ये सपने हमें आने वाले समय के लिए कुछ शुभ और अशुभ संकेत देते हैं।
कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देखते हैं जिन्हें देखकर मन में यही सवाल आता है कि आखिर ऐसे सपने का क्या मतलब हो सकता है और वास्तव में कुछ गलत तो नहीं होने वाला है? यही नहीं कुछ सपने तो हमारे मन में मृत्यु का भय भी लाते हैं। ऐसा ही एक सपना है दाह संस्कार या श्मशान का जिसे देखकर लोग अक्सर डर जाते हैं। आइए जानें स्वप्नशास्त्र में ऐसे सपने का क्या महत्व होता है।
सपने में दाह संस्कार करते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को किसी का दाह संस्कार करते हुए देखता है तो यह इस बात को दिखाता है कि आपके मन में किसी करीबी की मृत्यु का भय है। हालांकि, यह डर सिर्फ आपके मन का वहम ही है। अगर आप खुद को ऐसी अवस्था में देखते हैं तो समझें आपके जीवन से कोई बड़ी मुसीबत जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे किसी भी सपने से डरने के बजाय शांत मन से भविष्य के बारे में योजना बनाएं।
सपने में श्मशान देखना
अगर आप कभी ऐसा कोई भी सपना देख रहे हैं जिसमें श्मशान या वहां खड़े हुए परेशान लोग दिखें तो यह सपना आपके लिए शुभ हो सकता है।
यह सपना किसी बड़े बदलाव की तरफ इशारा करता है और यह बताता है कि आपके भविष्य में नौकरी या बिजनेस में कुछ ऐसे बड़े बदलाव हो सकते हैं जिनका आपको लाभ मिल सकता है। यही नहीं ऐसा सपना आपकी आर्थिक स्थिति को भी ठीक करने का संकेत देता है और इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको कहीं से अचकनक धन लाभ हो सकता है।
खबरें और भी
सपने में शव यात्रा देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी या किसी और की शव यात्रा देखता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप अपने आप में कुछ ऐसे बदलाव लाना चाहते हैं जिनसे आपका जीवन बदल सकता है।
यह आपकी उस मनः स्थिति को दिखाता है जिसमें यह पता चलता है कि आप अपनी किसी ऐसी आदत को जल्द ही बदलेंगे जो आपकी उन्नति में बाधा बन रही हो। अगर आपको कभी ऐसा सपना आए तो समझें कि जल्द ही आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और आप खुद में भी सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होंगे।
अगर आपको भी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें आप श्मशान या किसी का दाह संस्कार करते हुए देख रहे हों तो ये सपना आपके लिए शुभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग और सांप साथ दिखे तो क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छुपा है रहस्य
यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र के संकेत: सपने में बाल कटवाना किस बड़ी घटना की ओर करता है इशारा? क्या हो सकता है मतलब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।