Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी हैं शनि देव के 'फेवरेट'? इन राशियों को मिलती है कर्मफल दाता की खास कृपा

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

    आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शनि देव की प्रिय मानी जाती हैं। ...और पढ़ें

    किन जातकों पर बरसती है विशेष कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    किन जातकों पर बरसती है विशेष कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. शनि देव हैं मकर और कुंभ राशि के स्वामी

    2. तुला राशि, शनि देव की उच्च राशि मानी जाती है

    3. इन राशियों को मिलती है शनि देव की विशेष कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनि देव कर्मफलदाता कहलाते हैं, क्योंकि वह लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि देव की कृपा से कुछ राशि के जातकों को जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में, जिनको शनि देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है, जिससे उन्हें जीवन में बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता मिलती है।

    शनिदेव की प्रिय राशि

    शनि देव की सबसे प्रिय राशियों में मकर राशि शामिल है, क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि देव ही हैं। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और कर्मठ होते हैं। इन जातकों को शनि देव की कृपा से जीवन में हर काम में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही इनके जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।

    shani dev i (2)

    (Picture Credit- AI Generated)

    मिलती है विशेष कृपा

    कुंभ राशि भी उन राशियों में से है, जिसे शनि देव की प्रिय राशि माना जाता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं। कुंभ राशि के लोग समाजसेवी होने के साथ-साथ बहुत ईमानदार भी होते है। इन लोगों को शनि देव की विशेष कृपा मिलती है और इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

    मिलती है सुख-समृद्धि

    तुला राशि के जातकों पर भी शनि देव विशेष मेहरबान रहते हैं। तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि है। शनि देव की कृपा से इस राशि के जातक कठिन परिस्थितियों का भी डटकर सामना करते हैं और उसे पार करते हैं। साथ ही शनि की कृपा से ये जातक हर कार्य को करने में सक्षम होते हैं।

    खबरें और भी

    shani favorite zodiac ग

    (Picture Credit- AI Generated)

    इस राशियों पर भी रहते हैं मेहरबान

    वृषभ राशि के जातकों को भी शनि देव की विशेष कृपा मिलती है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जिनकी शनि देव के साथ मित्रता है। ऐसे में शनि देव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    इसके साथ ही धनु राशि को भी शनि देव की कृपा मिलती है, क्योंकि इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और शनि व गुरु को मित्र माना जाता है। शनि देव की कृपा से धनु राशि के जातकों के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें - पत्नी का श्राप और शनि की दृष्टि, वह कथा जो बताती है क्यों शनि देव की नजर से डरते हैं देव-दानव

    यह भी पढ़ें - पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा, तो बिना देर किए घर में लगाएं ये खास पौधा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।