इस ग्रह के दोष से आती है आर्थिक तंगी, पैसा आता है पर रुकता नहीं, राजा से रंक बनने में नहीं लगती देर
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह के कमजोर या पीड़ित होने से जीवन में आर्थिक तंगी आती है। जानें कमजोर शनि के 5 बड़े लक्षण और कारण। ...और पढ़ें

शनि ग्रह के कमजोर होने से जीवन में आर्थिक तंगी आती है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पैसा कमाने में बहुत मेहनत लगती है, मगर खून-पसीने की कमाई जब पास में ठहरे नहीं और लगातार खर्च होती जाए, तो आर्थिक तंगी बनी ही रहती है। कई बार हमें यह भी लगता है कि इतना पैसा कमाने के बाद भी आखिर में जेब खाली ही रह जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है, तब पैसा आता तो है, मगर पास में नहीं रुकता है।
शनि के कमजोर होने के वैसे तो बहुत सारे लक्षण हैं, मगर पैसों की तंगी इनमें सबसे प्रमुख है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे मेहनत से कमाए हुए पैसे पानी की तरह बह जाते हैं और शनि दोष के कारण जातक राजा से रंक बन जाता है।
धन की चोरी या नुकसान
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कमजोर शनि की स्थिति में धन से जुड़ा नुकसान हो सकता है। व्यक्ति को चोरी, सामान खराब होने या किसी अन्य वजह से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों के कारण जमा किया हुआ पैसा अचानक कम हो सकता है।
फिजूलखर्ची बढ़ना
कई बार कमाई ठीक होने के बावजूद खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहता। बिना जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च करना, बार-बार खरीदारी करना या अचानक कोई महंगी चीज खरीद लेना भी आर्थिक परेशानी की वजह बन सकता है। ज्योतिष में इसे भी कमजोर शनि से जोड़कर देखा जाता है।
खबरें और भी
कर्ज का बढ़ता बोझ
अगर आमदनी के मुकाबले खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हों, तो व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ सकता है। धीरे-धीरे यह कर्ज आर्थिक तनाव का कारण बन जाता है। ज्योतिष के अनुसार शनि की अशुभ स्थिति में कर्ज और धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
बीमारी या अचानक बड़ा खर्च
परिवार में किसी की बीमारी या अचानक कोई बड़ा खर्च आने पर बचत खत्म हो सकती है। कई बार ऐसी परिस्थितियां व्यक्ति की आर्थिक योजना को पूरी तरह बिगाड़ देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में अचानक होने वाले ऐसे खर्चों को भी कमजोर शनि के संभावित संकेतों में गिना जाता है।
अतः शनि ग्रह को कर्म, मेहनत, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति को अपने काम और आर्थिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- शनि ग्रह के छल्लों का रहस्य खुला: उपग्रह टाइटन और प्रोटो हाइप्रियन की टक्कर से हुई उत्पत्ति
यह भी पढ़ें- सूर्य से लेकर शनि तक: ग्रहों की कृपा पाने के लिए मूलांक के अनुसार चुनें अपना तिलक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।