Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान विष्णु के प्रिय वैशाख में 4 राशियों का होगा भाग्योदय, दुख-दरिद्रता का होगा नाश

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 02:35 PM (IST)

    वैशाख माह में कई बड़े ग्रह गोचर होने जा रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर किसी-न-किसी रूप में पड़ेगा। ...और पढ़ें

    इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय (Picture Credit- AI Generated)

    इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. वैशाख माह को कहा जाता है माधव मास

    2. विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित है यह माह

    3. वैशाख माह में कुछ राशियों का होगा भाग्योदय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वैशाख के महीने को विशेष महत्व दिया गया है, जो 3 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलने वाला है। वैशाख माह, जिसे माधव मास भी कहते हैं। भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और तर्पण के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

    मेष राशि

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, वैशाख महीने में मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और व्‍यापारी में भी लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में निवेश से भी फायदा होगा। आपके लिए नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
    उपायः इस माह में रोजाना सूर्य को अर्घ्‍य देना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

    lucky zodiacs i

    (Picture Credit- AI Generated)

    वृषभ राशि

    शुक्र देव 19 अप्रैल को अपनी स्वराशि यानी वृषभ में प्रवेश करेंगे। वे 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में इस माह में वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की के नए मौके मिलेंगे। इस महीने आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। वहीं अगर आप क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए फायेदमंद साबित हो सकता है। साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि हो सकती है।
    उपायः रोजाना शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें। इसके साथ ही तुलसी दल के साथ प्रभु श्री हरि की आराधना करें।

    मिथुन राशि

    वैशाख माह मिथुन राशि के जातकों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इस माह में आपको करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।
    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    खबरें और भी

    Lucky Zodiac i

    (Picture Credit- AI Generated)

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जो जातक व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए वैशाख का महीना विशेष लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर आपको सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस महीने अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
    उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें, और चीटियों को आटा-चीनी खिलाएं।

    यह भी पढ़ें- Vaishakh 2026: क्या आप भी तुलसी में जल देते समय कर रहे हैं ये चूक? रुक सकती है घर की बरकत

    यह भी पढ़ें- कब है अक्षय तृतीया और वरूथिनी एकादशी? तुरंत नोट करें वैशाख के व्रत और त्योहार की तारीखें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।