Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishakh 2026: क्या आप भी तुलसी में जल देते समय कर रहे हैं ये चूक? रुक सकती है घर की बरकत

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:53 AM (IST)

    वैशाख के महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, जो हिंदू धर्म का दूसरा महीना है। साथ ही इस माह में तुलसी का महत्व भी और अधिक बढ़ जाता है। ...और पढ़ें

    तुलसी पूजन के नियम और सावधानियां (AI Generated Image)

    तुलसी पूजन के नियम और सावधानियां (AI Generated Image)

    HighLights

    1. वैशाख में तुलसी पूजा से जीवन में आती है खुशहाली

    2. रविवार और एकादशी पर तुलसी को जल न दें

    3. तुलसी से जुड़े कुछ नियमों का जरूर रखें ध्यान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 3 अप्रैल 2026 से वैशाख का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है। शास्त्रों में माना गया है कि वैशाख में तीर्थ में स्नान करना, पितरों का तर्पण करना तथा दान आदि करने से साधक को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। वैशाख में तुलसी जी की सेवा का फल अनंत गुना बढ़ जाता है। लेकिन तुलसी पूजन के समय आपको कुछ नियम और सावधानी का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    तुलसी पूजन में ये काम

    • वैशाख माह में तुलसी जी की विशेष देखभाल करनी चाहिए, इससे न केवल पौधा हरा-भरा रहता है, बल्कि जीवन में खुशहाली आती है।
    • रोजाना सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी जी को जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें।
    • तुलसी की 3 या फिर 7 बार परिक्रमा करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
    • शाम के समय तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
    • वैशाख के महीने में तुलसी के ऊपर एक छोटा घड़ा (गलंतिका) बांधें, जिससे बूंद-बूंद पानी गिरता रहे। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
    Vaishakh tulsi i
    (AI Generated Image)

    भूलकर भी न करें ये गलतियां

    अक्सर अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पुण्य की जगह दोष लग सकता है, इसलि इन बातों का जरूर ध्यान रखें -

    • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित न करें। माना जाता है कि इन दिनों में माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
    • रविवार, एकादशी और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते न तोड़ और न ही तुलसी को स्पर्श करें।
    • बिना स्नान किए या जूठे हाथों से तुलसी को न छुएं। इससे घर की सुख-समृद्धि पर प्रभाव पड़ सकता है।
    • तुलसी के गमले के आसपास कभी भी कूड़ा-कचरा या गंदगी जमा न होने दें।

    तुलसी के पास कभी न रखें ये चीजें

    हिंदू धर्म में तुलसी को एक अत्यंत पवित्र पौधा माना गया है। इसके पास इन चीजों को रखने से आपको वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है -

    • तुलसी के पास कभी भी जूते-चप्पलों का स्टैंड न बनाएं और न ही तुलसी के पास जूते-चप्पल उतारें।
    • झाड़ू या कूड़ेदान जैसी चीजों को भी तुलसी के पास रखने से बचें, वरना इससे घर की सकारात्मकता को कम हो सकती है।
    • तुलसी के आसपास कैक्टस या किसी भी तरह का कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए।
    • तुलसी के गमले के पास फटे हुए कपड़े या फालतू सामान इकट्ठा न होने दें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से चाहिए मुक्ति, तो वैशाख के पूरे महीने करें 5 महा मंत्रों का जप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।