Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्थिक तंगी से चाहिए मुक्ति, तो वैशाख के पूरे महीने करें 5 महा मंत्रों का जप

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM (IST)

    स्कंद पुराण में इसकी महिमा बताई गई है, जो भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। ...और पढ़ें

    वैशाख माह में करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जप (AI Generated Image)

    वैशाख माह में करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जप (AI Generated Image)

    HighLights

    1. वैशाख माह को माधव मास भी कहा जाता है

    2. विशेष रूप से की जाती है भगवान विष्णु की पूजा

    3. इस माह में दान-पुण्य का है विशेष महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख माह को माधव मास भी कहा जाता है। इन नाम से ही ज्ञात होता है कि यह माह विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा के समर्पित है। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य और तर्पण आदि के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आप इस माह में भगवान विष्णु के मंत्रों का जप कर उनकी असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    वैशाख माह का महत्व

    "न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्।
    न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्"।

    स्कंद पुराण (वैष्णव खण्ड) के इस श्लोक में वैशाख मास की महिमा बताई गई है। इस श्लोक का अर्थ है कि वैशाख के समान कोई महीना नहीं है, जिस तरह सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। 

    वैशाख माह हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है, जो अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में विष्णु जी की आराधना करने से साधक को अक्षय पुण्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस माह में किए गए जप, तप, दान और स्नान का फल 'अक्षय' होता है, अर्थात जो कभी समाप्त नहीं होता।

    lord vishnu i (1)

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    भगवान विष्णु के मंत्र -

    1. विष्णु मूल का मंत्र - ॐ नमोः नारायणाय॥

    2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥

    3. विष्णु गायत्री मंत्र -

    ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

    4. मङ्गलम् भगवान विष्णु मंत्र -

    मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

    5. विष्णु शान्ताकारम् मंत्र -

    शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    lord-krishna_ग

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    जरूर करें ये काम

    • वैशाख में भगवान विष्णु के पूजन के साथ-साथ तीर्थ में स्नान, पितरों को तर्पण करने का विशेष महत्व है।
    • सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें या फिर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
    • वैशाख महीने में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं और उसमें एक तुलसी का पत्ता जरूर डालें।
    • इस महीने में दान करने का बहुत महत्व है, ऐसे में आप जल, अन्न, सत्तू, छाता, पंखा और मौसमी फलों का दान कर सकते हैं।
    • वैशाख माह में रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा कर दीपक जलाएं और जल अर्पित (रविवार और एकादशी को छोड़कर) करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - वैशाख माह में दान का मिलता है 100 गुना फल, जानें कब से हो रही शुरुआत और क्या हैं इसके कड़े नियम?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।