Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Month 2025 Date: कब से शुरू होगा वैशाख माह, इन चीजों के दान से धन लाभ के बनेंगे योग

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 12:34 PM (GMT+05:30)

    वैशाख (Vaishakh Month 2025) का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक ...और पढ़ें

    Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में क्या करें? (Pic Credit-AI)
    Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में क्या करें? (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. चैत्र माह का जल्द ही समापन होने वाला है।
    2. इसके बाद वैशाख का महीना शुरू होता है।
    3. वैशाख माह भगवान विष्णु को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) का त्योहार 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से वैशाख माह की शुरुआत होगी। इस माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने के विधान है। साथ ही दान करने का अधिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, इस माह में पवित्र नदी में स्नान और गरीब लोगों या मंदिर में दान करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू होगा वैशाख माह?

    इस दिन से शुरू होगा वैशाख माह 2025 (Vaishakh Month 2025 Start Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 52 मिनट से होगी। वहीं, 14 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 25 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में 13 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत होगी।

    यह भी पढ़ें: कर्मफल दाता शनि इस दिन करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

    करें इन चीजों का दान

    वैशाख माह में भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार अन्न, धन, वस्त्र और जल का दान करें। मान्यता के अनुसार, वैशाख के महीने में इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

    वैशाख माह के महीने में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में सोमवार के दिन स्नान करने के बाद महादेव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक करें। खीर और फल समेत आदि का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को महादेव की कृपा प्राप्त होती है और सभी ग्रहों से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    वैशाख माह में भूलकर भी न करें ये काम

    • वैशाख माह भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • किसी के बारे में गलत न सोचे और न किसी से वाद-विवाद करें।
    • पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें।
    • घर में गंदगी न करें, क्योंकि देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है।

    पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जप

    शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025 Upay: कामदा एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, चमक जाएगी फूटी किस्मत

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।