विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस्मत चमकाने का मौका है वैशाख पूर्णिमा, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर लाएं ये चीजें

Published: Wed, 29 Apr 2026 05:30 PM (IST)

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पर कई साधक व्रत भी करते हैं, जो विशेष फयदायी होता है।

इन चीजों को घर लाने से मिलेगी सुख-शांति

इन चीजों को घर लाने से मिलेगी सुख-शांति

HighLights

  1. 1 मई 2026 को मनाई जाएगी वैशाख पूर्णिमा

  2. वैशाख पूर्णिमा को कहा जाता है बुद्ध पूर्णिमा

  3. चांदी का सिक्का और श्री यंत्र घर लाना है शुभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख माह की पूर्णिमा शुक्रवार 1 मई को मनाई जाएगी। यह तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरादना के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है। इस दिन पर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। अगर आप इस दिन पर कुछ चीजें अपने घर लाते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

वैशाख पूर्णिमा पर घर लाएं ये शुभ वस्तुएं

वैशाख पूर्णिमा के दिन आप घर में चांदी का सिक्का ला सकते हैं, क्योंकि इसे चंद्रमा और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। आप इस सिक्के को अपनी तिजोरी में रख सकते हैं, जिससे धन-समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही पूर्णिमा पर श्री यंत्र घर लाना भी विशेष लाभकारी माना गया है। इस दिन पर विधि-विधान से पूजा कर इसे घर में स्थापित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Shri Yantra i

(Picture Credit- AI Generated)

बनी रहेगी सुख-शांति

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर ला सकते हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि यह प्रतिमा ध्यान मुद्रा में होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि व शांति आती है।

इस चीजों से मिलेगा लाभ

वैशाख पूर्णिमा के खास अवसर पर आप अपने घर में पीतल का हाथी भी ला सकते हैं। यह मूर्ति अपने साथ स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। इसके साथ ही पूर्णिमा तिथि पर एकाक्षी नारियल लाना भी शुभ माना जाता है। आप इसे अपने कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं, जिससे दरिद्रता दूर होती है।

Vaishakh Purnima ai (1)

(Picture Credit- AI Generated)

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

चूंकि वैशाख पूर्णिमा, शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जो मां लक्ष्मी का प्रिय दिन है। ऐसे में आप इस दिन पर घर में लघु नारियल, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सुहाग का सामान, गुलाब का फूल आदि ला सकते हैं, जो काफी शुभ माना गया है। इस सभी चीजों को घर लाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इसके साथ ही इस दिन पर आप कौड़ी भी घर ला सकते हैं। इन्हें माता लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करें और एक लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- मई 2026 में बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, पूर्णिमा तिथि से ही शुरू और खत्म होगा यह महीना

यह भी पढ़ें- May Festival: बुद्ध पूर्णिमा के साथ होगी मई की शुरुआत, इस माह में वट सावित्री और गंगा दशहरा समेत कई त्योहार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।