Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकमास में घर लाएं ये शुभ चीजें, श्री हरि और मां लक्ष्मी भर देंगी धन के भंडार

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:00 PM (IST)

    अधिकमास में धार्मिक दृष्टि से घर क्या लाना शुभ माना जाता है? ...और पढ़ें

    Adhik Mass Vastu Tips: अधिकमास खत्म होने से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें।

    Adhik Mass Vastu Tips: अधिकमास खत्म होने से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अधिकमास का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। यह महीना पूरी तरह से भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में शुभ और मांगलिक काम भले ही नहीं किए जाते हैं,

    लेकिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए यह समय बहुत फलदायी माना गया है। वहीं, इस दौरान अधिकमास में किए गए उपायों से भगवान विष्णु के साथ-साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं धार्मिक दृष्टि से अधिकमास में किन चीजों को घर लाना शुभ माना गया है।

    अधिकमास में घर लाएं ये चमत्कारी चीजें

    Adhik Mass Vastu tips

    Picture Credit- AI Generated

    दक्षिणावर्ती शंख

    शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और यह माता लक्ष्मी के भाई माने जाते हैं। अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा दक्षिणावर्ती शंख से करने का नियम है। इस महीने में इसे घर लाकर पूजा स्थान पर स्थापित करने और नियमित रूप से बजाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और धन के भंडार भरते हैं।

    पीली कौड़ियां और गोमती चक्र

    माता लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं। अधिकमास में शुक्रवार या एकादशी के दिन 11 पीली कौड़ियां और गोमती चक्र खरीदकर लाएं। इन्हें श्री हरि और मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने के बाद लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे घर में कभी भी पैसे की किल्लत नहीं होती है।

    खबरें और भी

    तुलसी का पौधा

    भगवान विष्णु की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है। अधिकमास में घर के ईशान कोण में नया तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इस महीने शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और सुख-शांति आती है।

    कामधेनु गाय की मूर्ति

    हिंदू धर्म में कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली माना गया है। अधिकमास में पीतल या चांदी की कामधेनु गाय की मूर्ति लाकर घर के ईशान कोण में रखने से अटका हुआ धन वापस मिल जाता है और कारोबार में तरक्की होती है।

    धार्मिक दृष्टि से क्यों है इनका महत्व?

    अधिकमास के स्वामी पुरुषोत्तम यानी भगवान विष्णु हैं। इस महीने में जब हम उनके प्रिय प्रतीकों जैसे कि शंख या तुलसी को घर लाते हैं, तो घर में शुभता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये चीजें सकारात्मक ऊर्जा को खींचती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच का क्लेश समाप्त होता है और बरकत बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में सूखे फूल रखना शुभ या अशुभ, तुरंत जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

    यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।