हरियाली तीज पर क्यों नहीं पहनने चाहिए काले और सफेद कपड़े? सुहागिन महिलाएं-कुंवारी कन्याएं अभी जान लें ये वजह
हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी, इस दिन सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व पर काले और सफेद रंग के कपड ...और पढ़ें

भूलकर भी न पहनें ये 2 रंग के कपड़े (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी।
काले कपड़े नकारात्मकता और दुख का प्रतीक होते हैं।
सफेद कपड़े शोक और वैराग्य से संबंधित माने जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में खुशियों के आगमन के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। इस दिन काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने की मनाही है।
क्या आप जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को काले और सफेद रंग के कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
क्यों नहीं पहनने चाहिए काले और सफेद कपड़े?
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान काले और सफेद रंग के कपड़ों को पहनने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मकता आकर्षित होती है। इसलिए हरियाली तीज के अलावा अन्य पर्व के दिन भी काले रंग को कपड़े को पहनना शुभ नहीं माना जाता है। हरियाली तीज का पर्व अखंड सौभाग्य का दिन है, लेकिन काला रंग वैराग्य और दुख को दर्शाता है। इसी वजह पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
खबरें और भी
-1785834141028.jpg)
(Picture Credit: AI Generated)
इसके अलावा हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हिंदू परंपराओं के अनुसार, सफेद रंग के कपड़ों को विधवा महिलाएं पहनती हैं या फिर किसी शोक सभा में पहना जाता है। इसी वजह से हरियाली तीज के वाला अन्य पर्व के दिन सफेद रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। हरियाली तीज के दिन वर्जित रंग के कपड़ों को पहनने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हरियाली तीज पर कौन से रंग पहनें?
हरियाली तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को हरा, लाल और पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इन रंगों के कपड़ों को पूजा-पाठ में पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग सौभाग्य, खुशी और सकारात्मकता के प्रतीक है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद बेटियां पहली हरियाली तीज मायके में ही क्यों मनाती हैं?
यह भी पढ़ें- सावन में कब है शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन? यहां देखें व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।