वास्तु शास्त्र: घर की इन चीजों से अगर आती है आवाज तो समझिए दरवाजे पर खड़ा है 'दुर्भाग्य'
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की कुछ चीजों से आवाज आना बहुत अशुभ माना जाता है। जानिए वो कौन सी घरेलू वस्तुएं हैं जिनकी आवाज से घर में नकारात्मकता, पैसों ...और पढ़ें

कांच फूटने की आवाज नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में केवल चीजों के रख-रखाव के नियम ही नहीं बताए गए हैं, बल्की कुछ ऐसी ध्वनियों के बारे में भी बताया गया है, जो घर के वातावरण को नकारात्मक बनाती है। यह ध्वनियां कहीं और से नहीं बल्कि हमारे ही घर पर मौजूद चीजों से आती हैं। वास्तु के हिसाब से इन ध्वनियों से न केवल घर का माहौल बिगड़ता है, बल्कि बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है और मानसिक उलझन भी होती है।
रसोई में रखे बर्तनों की आवाज
रसोई मां अन्नपूर्णा का स्वामित्व क्षेत्र है। यहां रखें बर्तनों में आपस में आवाज होती है, तो उसके शोर से मां नाराज हो जाती हैं। ऐसा कई बार होता है कि रसोई में रखे बर्तनों को उठाने और रखने में बहुत अधिक आवाज होती है। यह आवाज बहुत ज्यादा कर्कश होती है और मानसिक बेचैनी बढ़ाती है। वास्तु के अनुसार जिनके घरों में बर्तनों की बहुत अधिक आवाज आती है, उनके घर में झगड़े भी बहुत ज्यादा होते हैं।
कांच फूटने की आवाज
कांच को वास्तु में शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। इसके फूटने की आवाज भी बहुत ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। कांच का फूटना भी कुछ विशेष परिस्थितियों अच्छा और बुरा माना जाता है। जैसे घर में लड़ाई झगड़े के दौरान कांच का फूटना या लगातार ऐसी घटनाओं का होना जब कांच फूट रहा हो, तो इसकी ध्वनि अशांति, तनाव और नकारात्मकता लेकर आती है।
दरवाजे की चरमराहट की आवाज
घर के खिड़की-दरवाजों से यदि चरमराहट की आवाज आ रही है और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ऐसा न करें क्योंकि इस चरमराहट की आवाज से भी घर में अशांति फैलती है। वास्तु के अनुसार लकड़ी बुध और बृहस्पति दोनों ही ग्रहों के प्रभाव में होती है। घर के खिड़की-दरवाजे खराब हो रहे हैं, तो इन्हें तुरंत ही बदलवाएं क्योंकि इससे बुध और बृहस्पति कमजोर हो सकते हैं। ऐसा होने से घर में धन, अन्न, सेहत और सुख-समृद्धि की हानि होती है।
खबरें और भी
सिक्कों की आवाज
हर कोई अपने घर में धन एकत्र करने के लिए गुल्लक रखता ही है। गुल्लक में नोट के साथ-साथ सिक्के भी डाले जाते हैं। ऐसे में गुल्लक से आवाज नहीं आनी चाहिए। ऐसा होने से धन कि हानि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करता है। देवी लक्ष्मी वैसे भी चंचल होती हैं, ऐसे में यदि सिक्कों में आवाज होगी, तो वो अधिक दिन आपके घर में नहीं ठहरेंगी।
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: बेडरूम में लाल रंग की ये 5 चीजें बन सकती हैं पति-पत्नी के झगड़े की वजह
यह भी पढ़ें- घर में जरूरत से ज्यादा 'शीशे' लगाना पड़ सकता है भारी, वास्तु में बताए गए हैं ये नियम
अत: घर को वास्तु दोष से बचाना है, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। इस तरह की ध्वनियों को घर से दूर रखें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।