Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में बार-बार कांच टूटने से आ सकती है कंगाली, मिलते हैं 5 बड़े संकेत

    Updated: Mon, 18 May 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बार-बार कांच का टूटना नकारात्मक ऊर्जा और आने वाले संकटों का संकेत हो सकता है। यह आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह या स्वा ...और पढ़ें

    कांच टूटने के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    कांच टूटने के संकेत (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी सभी चीजों के महत्व के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में कुछ चीजों के टूटने पर शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच का टूटना एक दुर्घटना माना जाता है।
    अगर बार-बार कांच टूट रहा है, तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा के आगमन का संकेत माना जाता है और जीवन में कई संकट आ सकते हैं। ऐसे में आपको सतर्क होना बेहद जरूरी है। ऐसे में चलिए आपको इस आर्टिकल में आपको बताते हैं घर में कांच टूटने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

    Signs of Breaking Glass (2)

     (Picture Credit- AI Generated) 

    1. आने वाले संकट को खुद पर ले लेना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच टूटने से माना जाता है कि घर के सदस्यों पर या परिवार पर बुरी आर्थिक स्थिति आने वाली थी, जिसे कांच ने खुद पर झेल लिया और टूट गया। इसलिए ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए।

    2. घर में नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना

    अगर आपके घर में बार-बार कांच टूट रहा है, तो इसे चेतावनी संकेत माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होने का संकेत माना जाता है।

    3. कलह-कलेश की संभावना

    इसके अलावा बार-बार कांच टूटने से माना जाता है कि परिवार के लोगों के बीच वाद-विवाद, मनमुटाव या मानसिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में घर के लोगों को सतर्क होने की जरूरत है।

    4. आर्थिक नुकसान या धन हानि का संकेत

    घर की खिड़कियों, अलमारी का कांच टूटने से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ऑफिस में तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये वास्तु पहनावे के नियम!

    5. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

    अगर आपके बेडरूम का कांच बार-बार टूट रहा है, तो अशुभ माना जाता है। इससे संकेत मिलते हैं कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है या कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर इशारा करता है।

    कांच टूटने पर करें ये काम

    घर में कांच टूटने पर उस जगह को सही से साफ करें। इसके बाद वहां पर गंगाजल या नमक के पानी का पोछा लगाएं। वास्तु के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। टूटे हुए कांच की जगह नया कांच जरूर लगाएं।

    यह भी पढ़ें- क्या आपका भी पानी की तरह बह रहा है पैसा? हवन की राख का ये उपाय धन से भर देगा तिजोरी

    यह भी पढ़ें- 'मनी मैग्नेट' की तरह काम करता है गोमती चक्र, यह सुरक्षा कवच हर संकट को रखेगा कोसों दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।