घर में रखेंगे फेंगशुई के छोटे-छोटे नियमों का ध्यान, तो कभी साथ नहीं छोड़ेगी सुख-समृद्धि
अगर आप अपने घर में छोटे-छोटे, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण फेंगशुई नियमों को अपनाते हैं, तो इससे आप भी अपने घर को खुशियों और बरकत का केंद्र बना सकते हैं। ...और पढ़ें
-1779450149881_m.webp)
फेंगशुई के नियमों से घर में आएगी सुख-समृद्धि (Picture Credit: Freepik)
HighLights
बेडरूम में पलंग की सही दिशा का रखें ध्यान
बांस, मनी प्लांट जैसे पौधे घर में लाते हैं खुशियां
टूटे बर्तन, टपकते नल जैसी चीजें तुरंत हटा दें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने जीवन में सुख और शांति चाहता है। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में तनाव या आर्थिक तंगी बनी रहती है। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई (Feng Shui) में माना गया है कि हमारे आस-पास की वस्तुएं और उनकी दिशाएं हमारे जीवन पर गहरा असर डालती हैं।
यदि घर में फेंगशुई के कुछ छोटे और आसान नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं, कि फेंगशुई के अनुसार आपके घर का सेटअप कैसा होना चाहिए।
बेडरूम और बेड की सही दिशा
बेडरूम वह स्थान है जहां आप दिनभर की थकान मिटाते हैं। फेंगशुई के अनुसार, आपके सोने के स्थान की व्यवस्था का सीधा असर आपकी मानसिक शांति और नींद पर पड़ता है। ऐसे में आपका पलंग हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार के सहारे टिका होना चाहिए और सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
फेंगशुई के मुताबिक आपका बिस्तर इस तरह व्यवस्थित होना चाहिए कि लेटते समय आपको कमरा का मुख्य दरवाजा साफ दिखाई दे, लेकिन पैर दरवाजे की सीध में न हों। बेडरूम में हमेशा हल्की रोशनी और हल्के व शांत रंगों का उपयोग करें।
खबरें और भी

घर में सकारात्मकता बढ़ाने वाली चीजें
अगर आपके घर में बिना किसी वजह के अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो फेंगशुई में कुछ बेहद असरदार चीजें रखने की सलाह दी गई है, जिसमें कछुए की मूर्ति, कपूर और सुगंधित मोमबत्तियां और क्रिस्टल बॉल शामिल है। ये सभी चीजें घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती हैं, जिससे घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होता है। इसी के साथ घर में बहते पानी का फव्वारा या रंग-बिरंगी मछलियों का एक्वेरियम (Aquarium) रखना भी सौभाग्य को आकर्षित करता है।
इन पौधों को घर में दें स्थान
फेंगशुई में पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना गया है। ऐसे में आप घर में बांस का पौधा बांस के पौधा रख सकते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसे घर के उस स्थान पर रखें, जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों जैसे लिविंग रूम में। इसके साथ ही आप घर में मनी प्लांट और जेड प्लांट भी रख सकते हैं। इन्हें रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। इन पौधों को घर में लगाने से वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।
-1779449922280.jpg)
भूलकर भी घर में न रखें ये चीजें
जिस तरह कुछ चीजें भाग्य बदल सकती हैं, उसी तरह घर में रखी कुछ चीजें दुर्भाग्य का भी कारण बन सकती हैं। फेंगशुई के अनुसार नल या पाइप से पानी का टपकना सीधे तौर पर धन की बर्बादी को दर्शाता है। ऐसे में इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।
इसी के साथ टूटी हुई घड़ी, चटके हुए बर्तन, टूटा आइना या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी घर से तुरंत हटा दें या ठीक करवाएं। ये चीजें आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं। इसी के साथ फटने या खराब हो चुके जूतों को घर में जमा करके रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ सजावट नहीं, 'भाग्य की घंटी' है विंड चाइम, फेंगशुई के अनुसार घर में यहां टांगें
यह भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं वास्तु और फेंगशुई को एक समझने की गलती, यहां पढ़ें इनके बीच का अंतर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।