विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर घर ला रहे हैं श्रीकृष्ण की तस्वीर? लगाने से पहले जान लें जरूरी वास्तु नियम

Updated: Sat, 29 Aug 2026 01:00 PM (IST)

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाते समय वास्तु नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है। संतान, सुख-शांति, वैवाहिक खुशहाली और ...और पढ़ें

घर में श्रीकृष्ण की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए? (Picture Credits- AI Image)

घर में श्रीकृष्ण की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए? (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार जन्माष्टमी 4 सितंबर (Janmashtami 2026 Date) को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर घर में भगवान श्रीकृष्ण की सही तस्वीर लगाना अधिक फलदायी माना जाता है।

घर में कृष्ण जी की तस्वीर लगाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, तभी सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण जी की तस्वीर लगा रहे हैं, तो अभी यहां जान लें तस्वीर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

lord krishna (6)

(Picture Credits- AI Image)

कैसी तस्वीर लगानी चाहिए?

संतान प्राप्ति के लिए- अगर आप संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर में बाल गोपाल की तस्वीर लगाएं।

सुख-शांति के लिए- जो लोग घर में सुख, शांति और सकारात्मक संचार चाहते हैं, तो वे लोग घर में श्रीकृष्ण की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि प्रभु के इस स्वरूप की तस्वीर लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए- धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- माखनचोर, गिरधारी या रणछोड़? कृष्ण के इन नामों का असली अर्थ शायद ही जानते होंगे आप

धन-धान्य में वृद्धि के लिए- समृद्धि के लिए भगवान श्रीकृष्ण की गायों के साथ वाली तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका शुभ प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

किस दिशा में लगाएं तस्वीर?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है, क्योंकि इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा आप पूर्व या उत्तर दिशा में भी भगवान कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं।

अगर आप राधा-कृष्ण की तस्वीर बेडरूम में लगा रहे हैं, तो इसे उत्तर-पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं। माना जाता है कि इस दिशा में तस्वीर लगाने से रिश्तों में प्रेम बना रहता है।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तस्वीर

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। अतः घर में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों का ध्यान जरूर रखें या किसी ज्योतिषी की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- लड्डू गोपाल के सीने पर क्यों है पैर का निशान? पढ़ें इस रहस्य से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर शंख, बांसुरी और मोरपंख कहां रखें? वास्तु एक्सपर्ट ने बताया सही स्थान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।