सावन के पहले दिन मुख्य द्वार पर करें वास्तु के 4 ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
सावन के महीने में घर के मुख्य द्वार पर कुछ वास्तु उपाय करने से सुख-समृद्धि और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। आइए यहां जानें कुछ ऐसे ही उपायों के बारे ...और पढ़ें

सावन में मुख्य द्वार पर करें ये 4 वास्तु उपाय घर में आएगी खुशहाली (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें।
प्रवेश द्वार पर ॐ का शुभ चिन्ह बनाएं।
आम के पत्तों और फूलों का तोरण लगाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी घर का मुख्य प्रवेश द्वार एक ऐसा स्थान माना जाता है जहां से कोई भी ऊर्जा प्रवेश करती है। इसी वजह से हमेशा यही सलाह दी जाती है कि इस स्थान को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जाए।
मुख्य रूप से जब सावन का महीना शुरू होने वाला है तो आपको घर के प्रवेश द्वार को ऐसा रखने की सलाह दी जाती है कि आपके घर में इसके माध्यम से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहे।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन का महीना पांचवें स्थान पर आता है और यह चातुर्मास में पड़ता है। इस साल सावन 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त, पूर्णिमा तिथि के साथ होगा। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में जो आप मुख्य द्वार पर आजमाकर घर में समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।
मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें
यदि आप सावन के महीने में नियमित रूप से एक गिलास पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर उस पानी का छिड़काव मुख्य द्वार के पास करते हैं तो आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो सकती हैं। यही नहीं इस उपाय से घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है और अच्छी ऊर्जा का प्रवेश होता है।
मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाएं
ॐ को एक ऐसा अक्षर माना जाता है जिसमें संसार की रचना में प्राण डाले। इसी से सभी मंत्रों का जन्म हुआ है और इसका जाप भगवान शिव की कृपा पाने का आधार माना जाता है।
खबरें और भी
यदि आप सावन के महीने में प्रवेश द्वार पर ॐ का चिह्न बनाएं तो आपको इसके लाभ दिखाई देंगे। ये किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा को दूर रखेगा और घर के लोगों की मनः स्थिति को भी अच्छा बनाने रखेगा।
मुख्य द्वार पर फूलों की रंगोली बनाएं
सावन के महीने को हरियाली से जोड़ा जाता है। इस समय चारों ओर पेड़-पौधे अपनी खूबसूरती बिखेरते सजाना हैं और लोग महादेव की कृपा बनाए रखने के लिए कई तरह के काम करते हैं।
इन्हीं में से एक है घर के मुख्य द्वार को फूलों की रंगोली से सजाना। अगर आप सावन के पहले दिन ही प्रवेश द्वार पर फूलों की रंगोली बनाएं तो इसका शुभ प्रभाव पूरे सावन आपके घर में दिखाई देगा और शिव जी की कृपा भी प्राप्त होगी।
मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण बनाएं
अगर आप सावन के महीने में मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और शिव जी की कृपा भी प्राप्त होगी।
सावन माह के पहले दिन ही आप आम के ताजे पत्तों और गेंदे के फूलों की तोरण बनाएं और उसे मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे आपके जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
अगर आप भी सावन के पहले दिन ही यहां बताए वास्तु उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- सावन में शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते हैं? क्या है धार्मिक मान्यता
यह भी पढ़ें- सावन 2026: ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।