Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जीवन में मिलेंगे कई लाभ

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 05:10 PM (GMT+05:30)

    Vastu Tips घर में वास्तु शास्त्र सही न होने की वजह से कई कार्य पूर्ण नहीं होते हैं और जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं। इसलिए घर के वास्तु शास्त्र का ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जीवन में मिलेंगे कई लाभ
    Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जीवन में मिलेंगे कई लाभ

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. घर के मेन गेट पर तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है।
    3. घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घर में वास्तु दोष होने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर का वास्तु शास्त्र सही होने से कार्यों में सफलता हासिल होती है। वहीं, घर का वास्तु शास्त्र सही न होने की वजह से कई कार्य पूर्ण नहीं होते हैं और जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं। इसलिए घर के वास्तु शास्त्र का लोगों के जीवन पर अधिक असर दिखाई देता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में रखी हुई कुछ चीजों का संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं कि घर में किन चीजों का रखना लाभकारी होता है।

    -हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। क्योंकि इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। आप घर के मेन गेट पर तुलसी के पौधे को रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर न रखें तुलसी, वरना हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

    -सोने से पहले तकिए के नीचे चांदी के सिक्का रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध और मंगल के ग्रहों का प्रभाव दूर होता है। क्योंकि इन ग्रह के प्रभाव से इंसान को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।

    -ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी तिजोरी और पर्स को खाली नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानी का सामना करने पड़ सकता है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। इसलिए आप हमेशा पर्स खाली न होने दें।

    खबरें और भी

    -ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान की पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आप रोज घर में कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर में से वास्तुदोष खत्म होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Tortoise: कछुएं को माना गया है बेहद शुभ, जानिए घर में कैसे करें उपयोग?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'