Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में इन 3 जगहों पर भूलकर भी न रखें धन, वरना पैसों की होगी कमी

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 11:54 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा में विशेष ऊर्जा का वास होता है। अगर घर में चीजों को शुभ दिशा में रखा जाए तो उसके शुभ परिणाम मिलते हैं जिससे घर में सक ...और पढ़ें

    Vastu Tips: ऐसे दूर करें धन की कमी
    Vastu Tips: ऐसे दूर करें धन की कमी

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र की टिप्स को अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
    2. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं।
    3. घर में धन को शुभ दिशा में रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है और घर में सुख-शांति का वास नहीं होता।

    अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in Hindi) के अनुसार घर में 3 जगहों पर भूलकर भी धन नहीं रखना चाहिए। इससे तिजोरी में धन नहीं रुकता और मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन जगहों पर भूल से भी धन नहीं रखना चाहिए।

     

    अंधेरे में न रखें तिजोरी

    अगर आप वास्तु दोष से बचना चाहते हैं, तो घर में भूलकर भी तिजोरी अंधेरे में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को अंधेरे में रखने से वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तिजोरी को रखने के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

    मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

    इसके अलावा तिजोरी को बाथरूम के पास रखने से बचना चाहिए। इस तरह की गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही काम में बाधा का सामना करना पड़ता है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    हो सकती है आर्थिक तंगी

    अगर आपको कोई चीज किसी के द्वारा गिफ्ट में मिली है जैसे- ज्वेलरी, घड़ी और बॉक्स आदि। इन सभी के साथ धन को न रखें। माना जाता है कि उपहार में मिली चीजों को धन के साथ रखने से आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न होती है और पैसे की कमी होती है।    

    इन बातों का रखें ध्यान

    एक बात का खास ध्यान रखें कि तिजोरी के पास हमेशा साफ-सफाई होनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ स्थान पर ही वास करती हैं। इसके अलावा तिजोरी के पास किसी भी तरह की कोई टूटी-फूटी वस्तु भी न रखें। ऐसी गलती को करना अशुभ माना जाता है और धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में ये गलतियां कर सकती हैं मां लक्ष्मी को नाराज, जरूर रखें ध्यान

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'