शाम के समय घर के इन 2 हिस्सों में कभी न रहने दें अंधेरा, नकारात्मक शक्तियां बना सकती हैं अपना घर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय घर में अंधेरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती हैं। ...और पढ़ें

Vastu Tips: घर के इन हिस्सों में न रहने दें अंधेरा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शाम के समय यानी संध्याकाल का विशेष महत्व माना गया है। यह वह समय होता है, जब दिन का अंत और रात की शुरुआत होती है। शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय ही माता लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है।
यही वजह है कि हमारे बुजुर्ग हमेशा शाम को घर में दीया-बत्ती करने और मुख्य द्वार को साफ रखने की सलाह देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय घर के कुछ हिस्सों में अंधेरा रखना बेहद अशुभ माना जाता है।
अगर इन जगहों पर रोशनी न हो, तो नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश कर जाती हैं और सुख-समृद्धि दूर हो जाती है। आइए जानते हैं घर के उन 2 महत्वपूर्ण हिस्सों के बारे में जहां भूलकर भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

Picture Credit- AI Generated
1. घर का मुख्य द्वार
घर का मुख्य द्वार केवल सदस्यों के आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा का मुख्य प्रवेश द्वार भी है। शाम के समय अगर मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है, तो वहां राहु और अलक्ष्मी का वास होने लगता है। अंधेरा होने की वजह से सकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर से ही लौट जाती है और नकारात्मक शक्तियां आसानी से घर में जगह बना लेती हैं।
खबरें और भी
- उपाय - सूर्यास्त होते ही मुख्य द्वार पर एक साफ-सुथरा दीपक या तेज रोशनी वाला बल्ब जरूर जलाएं। इससे घर में सुख, शांति और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
2. घर का ईशान कोण या पूजा घर
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है। इसी दिशा में घर का मंदिर होता है। शाम का समय देवताओं की आरती और पूजा का होता है। अगर इस समय पूजा घर में अंधेरा रहता है, तो घर का वास्तु दोष बढ़ जाता है। इससे परिवार के सदस्यों की बुद्धि भ्रमित होने लगती है, मानसिक तनाव बढ़ता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
- उपाय - शाम के समय अपने मंदिर में घी या सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो मंदिर में एक छोटा जीरो वाट का बल्ब हमेशा जलता हुआ छोड़ें।
यहां भी न रखें अंधेरा
इन दो जगहों के अलावा शाम के समय घर की रसोई में भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। रसोई में अंधेरा रहने से अन्नपूर्णा माता नाराज हो जाती हैं और सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में सूखे फूल रखना शुभ या अशुभ, तुरंत जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।