Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: अपनों को भूलकर भी न दें ऐसे गिफ्ट, वरना रिश्तों पर पड़ेगा बुरा असर

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 11:02 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं उपहार में देना शुभ माना जाता है, तो वहीं कुछ चीजों को देना अशुभ माना गया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ...और पढ़ें

    Vastu Tips for gift in hindi (Picture Credit: Freepik)

    Vastu Tips for gift in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु में गिफ्ट को लेकर बताए गए हैं कुछ टिप्स।

    2. ऐसे गिफ्ट देने से आ सकती हैं दूरियां।

    3. देने और लेने से बचें इस तरह के गिफ्ट।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। खास मौकों पर गिफ्ट देने का चलन है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार, आपको किस तरह की चीजों को उपहार के रूप में बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे गिफ्ट देने और लेने वाले दोनों पर ही बुरा असर पड़ सकता है।

    इन चीजों को देने से बचें

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कभी भी नुकीला या धारदार चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि को गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप ऐसी चीजें उपहार के रूप में किसी को देते हैं, तो इससे रिश्तों में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। साथ ही इससे रिश्तों में दूरियां भी आ सकती हैं और घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

    Gift i

     (Picture Credit: Freepik)

    क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    आपने लोगों को घड़ी या पर्स जैसी चीजें गिफ्ट के तौर पर देते देखा होगा। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी इन चीजो को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि ये गिफ्ट देने वाले व्यक्ति से लेकर गिफ्ट लेने वाले व्यक्ति तक तक के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

    अशुभ हैं ये चीजें

    वास्तु के अनुसार, कभी किसी व्यक्ति को काले रंग की चीजों जैसे काले रंग के कपड़े, जूते या छाता आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसी चीजों को देने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में माना गया है कि किसी को उपहार के रूप में शीशा देने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    gift

    (Picture Credit: Freepik)

    ये गिफ्ट हैं शुभ

    आप गिफ्ट के रूप में तुलसी, मनी प्लांट, बांस का पौधा आदि दे सकते हैं, जो काफी शुभ माना गया है। ये गिफ्ट घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में हाथी या कछुए आदि की मूर्ति को भी गिफ्ट के रूप में देना शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की इस दिशा में होना चाहिए मंदिर, किचन और बाथरूम, मिलेंगे शुभ परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।