Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के सोने की कौन सी दिशा है शुभ? जिससे चमकेगा उनका करियर और बढ़ेगी एकाग्रता

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:20 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के सोने की सही दिशा उनके करियर और एकाग्रता पर गहरा प्रभाव डालती है। पूर्व और दक्षिण दिशा में सिर करके सोना शुभ माना ज ...और पढ़ें

    किस दिशा में सोने से तेज होगा बच्चे का दिमाग? (Picture Credit: AI Generated)

    किस दिशा में सोने से तेज होगा बच्चे का दिमाग? (Picture Credit: AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशाओं का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि घर में दिशा से जुड़े नियम का पालन न करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और करियर में बाधा आ सकती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में सिर करके सोने से बच्चे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं रहते, क्योंकि गलत दिशा में सिर करके सोने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी गलत दिशा में सिर करके सोता है, तो उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसलिए सोने के लिए वास्तु शास्त्र में बताई सही दिशा का चयन करना अधिक जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चों के लिए सोने की कौन सी दिशा है शुभ?

    vastu tips for sleeping (1)

    (Picture Credit: AI Generated) 

    सोने के लिए कौन सी दिशा है शुभ?

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बच्चों के लिए सोने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में सिर करके सोने से बच्चों की एकाग्रता में वृद्धि होती है और करियर में सफलता प्राप्त होती है, क्योंकि पूर्व दिशा को सूर्योदय और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही नई चीजें सीखने की क्षमता में सुधार होता है।

    इसके अलावा दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके भी सोना उत्तम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सोने से तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक थकान दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर के पूजा स्थान पर ये 5 चीजें खाली रखना नहीं माना जाता है शुभ, क्या हैं वास्तु नियम?

    सोने के लिए कौन सी दिशा है अशुभ?

    ऐसा माना जाता है कि उत्तर दिशा में सिर करके सोने से बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। इस दिशा को सोने के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर करके सोने से पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और शरीर के चुंबकीय क्षेत्र में टकराव होता है, जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    सोने से पहले जरूर करें काम

    अगर आपके बच्चे को रात में नींद नहीं आती है, तो ऐसे में सोने से पहले कमरे के वातावरण को पवित्र जरूर करें। इसके लिए आप रूम में कपूर और लौंग जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वातावरण पवित्र होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मन शांत करता है।

    यह भी पढ़ें- घर में भूलकर भी इन स्थानों पर न बनवाएं नालियां, वरना लग सकता है गंभीर वास्तु दोष

    यह भी पढ़ें- वास्तु उपाय: बच्चों के स्टडी रूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, पढ़ाई से हटने लगता है मन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।