Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए? वास्तु के इन नियमों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:15 PM (GMT+05:30)

    सूखे तुलसी के पौधे को कूड़े में न फेंकें, बल्कि वास्तु नियमों का पालन करते हुए उसे विसर्जित करें या अन्य शुभ कार्यों में उपयोग करें। सूखी मंजरी से धन ...और पढ़ें

    सूखे तुलसी के पौधे का क्या करें: जानें वास्तु के अचूक उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    सूखे तुलसी के पौधे का क्या करें: जानें वास्तु के अचूक उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पौधों में से एक है तुलसी का पौधा और लगभग सभी घरों में एक न एक पौधा जरूर लगा होता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।

    इस पौधे को घर में रखने की एक निश्चित दिशा होती है और कुछ वास्तु नियम जिनका पालन जरूरी माना जाता है। घर में लगा हुआ हरा-भरा तुसली का पौधा सौभाग्य को आकर्षित करता है, वहीं अचानक से इसका सूखना किसी घटना का संकेत भी हो सकता है।

    कई बार बिना किसी वजह से तुली सूख जाती है और हम वास्तु नियमों को नजरअंदाज करते हुए इसे घर से बाहर कर देते हैं। अगर आके घर में भी तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे कभी भी कूड़े में नहीं डालना चाहिए और इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए जानें सूखी तुलसी का क्या करना चाहिए?

    तुलसी के सूखे पौधे का क्या करें

    अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो आपको इसे गमले से हटाने के बाद कभी भी कचरे में नहीं डालना चाहिए। अगर आपका पौधा इतना ज्यादा सूख जाए कि उसे दोबारा हरा-भरा न हो सके तो इसे आप शुक्रवार के दिन गए गमले से निकालें और इसे घर से बाहर किसी नदी या तालाब में विसर्जित करें। भूलकर भी सूखी हुई तुलसी को रविवार के दिन गमले से न हटाएं।

    खबरें और भी

    सूखी मंजरी से करें ये उपाय

    तुलसी के पौधे में सूखी मंजरी को आप अलग रख लें और इसे लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें। इससे धन आकर्षित होता है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। यही नहीं आप सूखी मंजरी को किसी खाली गमले में डालें और बारिश के मौसम में इनसे नया पौधा निकल सकता है। घर में अगर मंजरी से नया पौधा निकल आता है, तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है।

    सूखी लकड़ियों से हवन करें

    अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है तो आप इसे घर में किसी साफ स्थान पर रखें और घर में जब भी हवन हो आप इसमें तुलसी की कुछ लकड़ियां जरूर डालें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर का वातावरण भी शुभ बना रहता है।

    तुलसी के गमले में नया पौधा लगाना है जरूरी

    अगर आपका तुलसी का पौधा सूख जाए तो आपको उसी गमले में तुलसी का नया पौधा लगाना चाहिए। अगर आप पूर्णिमा, सावन या गुरूवार के दिन घर में तुलसी का नया पौधा लगाएंगे तो ये बहुत शुभ हो सकता है और इस उपाय से जीवन में समृद्धि के योग बनते हैं।

    यही नहीं आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि तुलसी का पौधा आपने किसी गलत दिशा में तो नहीं रखा था जिसकी वजह से वह सूख गया। अगर हां, तो नया पौधा आपको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

    अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे फेंकने के बजाय यहां बताए उपाय करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्या आपके घर की छत पर रखा है सूखा 'तुलसी का पौधा'? आज ही हटाएं, बिगड़ सकता है वास्तु

    यह भी पढ़ें- घर में तुलसी का पौधा होना क्यों है जरूरी? सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान में भी छिपा है कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।