क्या आप भी टेप चिपकाकर चला रहे हैं टूटे हैंगर? अलमारी की यह 'जुगाड़ू' आदत वास्तु में मानी जाती है अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे या खराब हैंगर रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। ...और पढ़ें

अलमारी में टूटे हैंगर रखना माना जाता है अशुभ (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए लोग वास्तु शास्त्र से जुड़े कई नियमों का पालन करते हैं। अक्सर अधिकतर घरों में यह देखने को मिलता है कि, अलमारी में टूटे या खराब हैंगर रखें रहते हैं।
कई लोग इन्हें टेप या फेवीकोल से चिपके देते हैं, ताकि लंबे समय तक उनका इस्तेमाल कर सकें। लेकिन वास्तु के नजरिए से ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का असल कारण।
टूटा-फूटा हैंगर घर में रखना सही या गलत?
वास्तु शास्त्र एक खास सिद्धांत का पालन करता है कि, घर में खराब, टूटी-फूटी, बेकार या लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुओं को जमा नहीं करना चाहिए। ऐसी वस्तुएं घर में अव्यवस्था का कारण बनती हैं, जिससे सकारात्मक वातावरण प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा बेकार के सामान इक्ट्ठा करने से घर की ऊर्जा भी भारी होती है।
इसी वास्तु सिद्धांत के आधार पर कई वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि, अगर घर में कोई हैंगर टूट गया है या टेढ़ा हो गया है या काम में आने लायक नहीं बचा है, तो उसे फौरन बदल दें या अलमारी से हटा देना चाहिए। देखा जाए तो व्यावहारिक नजरिए से यह सलाह सही भी लगती है।
टूटा हुआ हैंगर कपड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। उनके आकार को खराब कर सकता है और अलमारी के अंदर रखें कपड़ों को अव्यवस्थित कर सकता है। वहीं, व्यवस्थित अलमारी न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है, बल्कि मानसिक रूप भी पॉजिटिव प्रभाव दिखाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दूसरों के पहने हुए जूते इस्तेमाल करना सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र
आधुनिक मनोविज्ञान भी मानता है कि, बिखरा हुआ या अनावश्यक सामान तनाव को बढ़ाता है और व्यक्ति की कार्य क्षमता पर नकारात्मक असर दिखाता है।
घर की ऊर्जा को प्रभावित करने वाली वस्तु
यदि आपके भी घर में टूटे-फूटे हैंगर पड़े हैं, तो पहले देखें कि, क्या उन्हें सही किया जा सकता है। यदि उनकी मरम्मत संभव नहीं है, तो उन्हें रीसायकल या फिर हटा देना ही बेहतर होगा। इसके साथ ही समय-समय पर अलमारी की सफाई भी करनी चाहिए और अनुपयोगी सामान बाहर निकाल देने चाहिए। यह आदत वास्तु के साथ-साथ जीवनशैली के लिहाज से भी काफी लाभदायक मानी जाती है।
कुल मिलाकर टूटे हुए हैंगर को लेकर किसी प्राचीन ग्रंथ में तो कोई जिक्र देखने को नहीं मिलता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे घर की ऊर्जा को प्रभावित करने वाला सामान माना जाता है। इसलिए यदि कोई हैंगर इस्तेमाल करने योग्य है, तो उसे इस्तेमाल करें और जिसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है उसे हटा देना ही बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें- नहाने के बाद बेड पर तौलिया फेंकने की है आदत? सेहत से लेकर सुख-शांति तक पर पड़ता है इसका बुरा असर
यह भी पढ़ें- क्या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान लंबे समय तक रखना ठीक है, वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।