Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु टिप्‍स: घर के मुख्‍य द्वार पर रोजाना रंगोली बनाने से दूर हो जाती हैं जीवन की ये 3 बड़ी परेशानियां

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर रोजाना रंगोली बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जानिए यह छोटा सा उपाय कैसे जीवन की 3 बड़ी परेशानियां ...और पढ़ें

    घर में रोजाना रंगोली बनाने के फायदे। (Picture Credit- AI Generated)

    घर में रोजाना रंगोली बनाने के फायदे। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदु धर्म में घर के मुख्‍य द्वार पर रंगोली बनाने का विशेष महत्‍व है। रंगोली को सुंदरता के साथ-साथ शुभता और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। मान्‍यता है कि घर के मुख्‍य द्वार को साफ और सुंदर बनाकर रखा जाए, तो देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और घर से दरिद्रता दूर रहती है। यही वजह है कि कई घरों में रोजाना सुबह मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है।

    वास्तु शास्त्र में भी मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के कई फायदे बताए गए हैं। माना जाता है कि रोजाना रंगोली बनाने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 समस्याओं के बारे में।

    नकारात्मक ऊर्जा से मिल सकती है राहत

    वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आने-जाने का प्रमुख स्थान माना जाता है। अगर यहां गंदगी या अव्यवस्था रहती है, तो इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। रोजाना मुख्य द्वार की सफाई करके वहां रंगोली बनाने से घर का माहौल सुंदर और सकारात्मक बना रहता है। रंगोली बनाते समय आप इसमें स्वास्तिक, कमल या अन्य शुभ चिह्न बना सकते हैं। मान्यता है कि ऐसे शुभ प्रतीक घर में सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं।

    आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं कम

    धार्मिक मान्यताओं में रंगोली को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि साफ-सुथरे और सुंदर घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। मुख्य द्वार पर रोज रंगोली बनाने से घर का प्रवेश स्थान आकर्षक और शुभ बनता है। रंगोली में कमल का फूल, श्रीयंत्र या लक्ष्मी जी के चरण जैसे शुभ चिह्न बनाए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन प्रतीकों को बनाने से घर में सुख-समृद्धि और धन से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    मानसिक अशांति हो सकती है दूर

    रंगोली बनाना केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि मन को शांत करने वाली गतिविधि भी मानी जाती है। सुबह के समय रंगोली बनाने से मन को सुकून मिल सकता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ हो सकती है।रंगोली में हल्के और सुंदर रंगों का इस्तेमाल करने से घर का माहौल भी खुशनुमा दिखाई देता है। मान्यता है कि इससे तनाव और मन की बेचैनी कम करने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु दोष: घर के उत्तर-पूर्व में लाल रंग क्यों माना जाता है परेशानी की वजह?

    यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर गलत दिशा में न करें शिव-पार्वती की स्थापना, तुरंत जान लें सही वास्तु नियम

    अत: रोजाना मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ घर की सुंदरता और सकारात्मक माहौल से भी जुड़ा है। मान्यता के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक परेशानी और मानसिक अशांति को कम करने में मदद मिल सकती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।