iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?
Apple ने iPhone 18 Pro को कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत iPhone 17 Pro से करीब 30,000 रुपये अधिक है।

iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर दिया है। सितंबर में ही इनकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। पिछले iPhone 17 pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने डायनमिक आईलैंड के डिजाइन, कैमरा, बैटरी-चार्जिंग, परफॉर्मेंस, एआई और कनेक्टिविटी के साथ कई बदलाव किए हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इन अपग्रेड के साथ नए आईफोन प्रो मॉडल को करीब 30 हजार रुपये की ज्यादा कीमत में लॉन्च किया है। क्या iPhone 18 Pro की कीमत में यह बढ़ोत्तरी वैल्यू फॉर मनी है या पुराना iPhone 17 Pro खरीदना समझदारी?
डिजाइन और लुक
डिजाइन और लुक की बात करें तो iPhone 18 Pro में नोटिसेबल चेंज नहीं हैं। कंपनी ने हर बार की तरह नए कलर ऑप्शन - Black, Silver, Glacier और Burgundy के साथ इसे लॉन्च किया है। हालांकि, इस बार कंपनी ने डायनमिक आईलैंड के साइज को कुछ छोटा किया है। इससे स्क्रीन में थोड़ी जगह और मिल जाती है। इसके अलावा अब आईलैंड में एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज शो होंगी।
बैटरी और चार्जिंग
एपल ने लॉन्च इवेंट के दौरान दावा किया है कि उसने iPhone 18 Pro लाइनअप की बैटरी में बड़ा अपग्रेड किया है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में नया प्रो मॉडल 24 घंटे तक और प्रो मैक्स मॉडल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। इसके साथ नए आईफोन 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएंगे। इसके साथ ही वायरलेस चार्जर से 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। वहीं वायरलेस चार्जिंग से 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।
फोटोग्राफी
iPhone 18 Pro में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरे को माना जा रहा है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल वाला Fusion लेंस है, जो Variable Aperture फीचर सपोर्ट करता है। एपल ने चार अपर्चर सेटिंग - f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4 दी हैं, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। वीडियो शूट के बाद एडिटिंग के दौरान भी सिनेमेटिक वीडियो मोड को इस्तेमाल किया जा सकता है।
iPhone 18 Pro मॉडल्स में कंपनी ने नए Pro Controls भी शामिल किए हैं, जिनकी मदद से व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड और अपर्चर को मैन्युअली कंट्रोल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- एपल ने किया iOS 27 की रिलीज डेट का ऐलान, किन-किन आईफोन को मिलेगा नया अपडेट; देखें पूरी लिस्ट
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो नए आईफोन को लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। पिछले साल के चिपसेट A19 Pro की तुलना में नए चिप में 50 प्रतिशत अधिक मेमोरी बैंडविड्थ मिलती है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने 7-कोर जीपीयू मॉडल दिया है, जो 40 प्रतिशत फास्ट ग्राफिक परफॉर्मेंस ऑफर करता है। एआई के लिए इस चिपसेट में डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है, जिसमें टोटल 32 एआई कोर शामिल हैं। ये ऑन-डिवाइस एआई मॉडल, सिरी एआई और कंप्यूटिंग फोटोग्राफी के टास्क को आसानी से हैंडल करते हैं।
चिपसेट के साथ-साथ एपल ने फोन के कूलिंग सिस्टम को भी एडवांस किया है। A20 Pro चिप को नए WMCM पैकेजिंग डिजाइन के साथ फोन में यूज किया है। इसके साथ ही एपल ने नया वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम यूज क्या है जो ग्रेफाइट और कॉपर प्लेट के साथ हीट मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से कंप्लीट करते हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत
iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro मार्केट में iOS 27 के साथ आएगा, जिसमें Apple Intelligence और Siri AI का लेटेस्ट जनरेशन दिया जाएगा। हालांकि, ये फीचर्स iPhone 17 Pro में भी मिलेंगे। iPhone 18 Pro को भारत में 1,64,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं अभी iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
30000 रुपये ज्याद देकर iPhone 18 Pro खरीदने पर यूजर्स को कुछ नए कैमरा फीचर्स, फास्ट चार्जिंग और थोड़ी ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके साथ ही नए प्रोसेसर के साथ iPhone 18 Pro में बेहतर परफॉर्मेंस भी मिलेगी। वहीं अगर ये फीचर्स आपके लिए ज्यादा मायने नहीं रखते हैं तो आप iPhone 17 Pro को कंसीडर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास iPhone 15 Pro या उससे पहले का डिवाइस है तो iPhone 18 Pro में अपग्रेड करना वैल्यू फॉर मनी डिसीजन रहेगा।
