यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5G in India: 8 शहरों से शुरू हुआ सफर आज 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार, साल के अंत तक हर घर होगी नई टेक्नोलॉजी
One Year of 5G in India भारत में दो टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के कोने-कोने तक नई टेक्नोलॉजी को पेश कर रहे हैं। यह सफर ठीक एक ...और पढ़ें

HighLights
- देश में 5G सर्विस को 1 अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया गया था।
- देश में 5G सर्विस को लॉन्च हुए ठीक एक साल पूरा हो चुका है।
- रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5G का विस्तार कर रहे हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश में 5G सर्विस को 1 अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया गया था। इसी के साथ देश में 5G सर्विस को लॉन्च हुए ठीक एक साल पूरा हो चुका है।
भारत में दो टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के कोने-कोने तक नई टेक्नोलॉजी को पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह सफर ठीक एक साल पहले 8 शहरों से शुरू हुआ था। आज भारत के अधिकतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5G सर्विस पहुंच चुकी है।
कितने शहरों तक पहुंचा जियो 5G कवरेज

- रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी 1 अक्टूबर 2023 तक देश भर के 7764 शहरों में 5G टेक्नोलॉजी को पेश कर चुका है।
- जियो इस साल दिसंबर तक पूरे देश में 5G सर्विस को रोलआउट करने के लक्ष्य के साथ तेजी से काम कर रहा है।
- जियो ने देश में बीते साल 5 अक्टूबर को 5G सर्विस लॉन्च की थी।
कितने शहरों तक पहुंचा एयरटेल 5G कवरेज
.jpg)
- भारती एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी 1 अक्टूबर 2023 तक देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक अपनी Airtel 5G Plus सर्विस पेश कर चुका है।
- एयरटेल भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी 5G सर्विस को पहुंचाते हुए कुल 5000 से ज्यादा शहरों को कवर कर चुका है।
- भारती एयरटेल इस साल दिसंबर तक पूरे देश के बड़े शहरों तक 5G सर्विस को रोलआउट करने के लक्ष्य के साथ तेजी से काम कर रहा है।
- एयरटेल ने शुरुआत में देश के कुल 8 शहरों के लिए 5G सर्विस को रोलआउट किया था।
एयरटेल देश का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बना जिसने दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरू समेत देश के आठ शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत की।
मात्र 2 महीनों में नवंबर के अंत तक भारती एयरटेल ने 5G कवरेज को बढ़ाकर देश के 12 शहरों तक पहुंचा दिया था।
शुरुआती फेज में भारती एयरटेल की 5G सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, पानीपत, पुणे, नागपुर, वाराणसी और गुरुग्राम के लिए पेश की गई।
एयरटेल ने इस साल अप्रैल तक अपनी अल्ट्रा फास्ट 5G सर्विस को 3000 शहरों तक पहुंचा कर एक बडे़ लक्ष्य को पा लिया था।
ये भी पढ़ेंः 6G Task Force: 5G के बाद शुरू हुई 6G की तैयारी, क्या है Bharat 6G Alliance, जानें नई टेक्नोलॉजी की खूबियां
10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा हुआ पार
हाल ही में भारती एयरटेल ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी ने 5G सर्विस लॉन्च किए जाने के ठीक एक साल बाद 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है।
खबरें और भी
(2).jpg)
वर्तमान ने भारती एयरटेल द्वारा भारत के लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों तक 5G सर्विस को पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, पाक अधिकृत कश्मीर के जिलों, छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्र और लक्षद्वीप को 5G सेवाओं में नहीं जोड़ा गया है।
इससे पहले रिलायंस जियो ने 50 मिलियन यानी 5 करोड़ यूजर्स तक 5G सर्विस का लाभ पहुंचाने के आंकड़े जारी किए थे।