Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में सावन के हर सोमवार को बदलेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहन प्रतिबंधित

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:41 AM (IST)

    मेट्रो, सीएम ग्रिड और नमामि गंगे परियोजनाओं के कारण सड़कों की खुदाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिसमें भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष मार्ग परिवर्तन व्यवस्था

    2. मेट्रो और अन्य परियोजनाओं के कारण सड़कों पर खुदाई

    3. मंदिरों के पास और शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित

    जागरण संवाददाता, आगरा। सावन की महीना मंगलवार से शुरू हो गया है। सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ दूसरे सोमवार को चढाई जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा पर निकलते हैं। इस वर्ष शहर में मेट्रो के साथ ही सीएम ग्रिड और नमामि गंगे योजना के तहत कार्य चल रहा है।

    सड़कों पर बैरिकेिंग के साथ ही वह जगह-जगह से खोदी हुई हैं। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इस बार सावन के प्रत्येक सोमवार के लिए मार्ग परिवर्तन के साथ ही विशेष व्यवस्था की है। प्रत्येक रविवार से मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू की जाएगी। मंदिरों के आसपास भारी वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।

    मंदिरों के आसपास नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

    इस वर्ष सड़कों की खोदाई ओर बैरिकेडिंग के चलते श्रद्धालुओं की अधिक परेशानी हो सकती है। साथ ही जाम के हालात बन सकते है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इस बार मार्ग परिवर्तन के साथ ही वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग का भी सुझाव देगी। साथ ही जिस सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होगा, वहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- आज रात से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद: रोडवेज बस अड्डों के स्थान में बदलाव, रुड़की हाईवे 4 अगस्त से वन-वे

    प्रत्येक रविवार को शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहनों

    शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्वालियर हाईवे, जयपुर हाईवे से शहर में आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि रविवार की रात से प्रत्येक चौराहे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये