घर में मां के साथ सीखी रैंप वॉक, अब अवनी मिस सुप्रानेशनल 2026 में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व; 11 को जाएंगीं पोलैंड
आगरा की अवनी गुप्ता मिस सुप्रानेशनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसके लिए वह 11 जुलाई को पोलैंड रवाना होंगी। उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर ...और पढ़ें

अवनी गुप्ता प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस सुप्रानेशनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पोलैंड रवाना होने की तैयारी में जुटी हैं। सौ. स्वजन
HighLights
मिस सुप्रानेशनल 2026 में अवनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
11 जुलाई को पोलैंड रवाना, 31 जुलाई को ग्रैंड फिनाले।
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ मॉडलिंग में बनाया सफल करियर।
जागरण संवाददाता, आगरा। बड़े सपनों की शुरुआत कभी बड़े मंचों से नहीं होती। उनकी नींव घर के एक छोटे से कमरे में, परिवार के भरोसे और बचपन की मासूम कल्पनाओं के बीच रखी जाती है। शहर की बेटी अवनी गुप्ता ने घर में मां के साथ रैंप वॉक का अभ्यास कर शुरुआत की और अब वह दुनिया के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस सुप्रानेशनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
11 जुलाई को वह मुंबई से पोलैंड के लिए रवाना होंगी। जहां 31 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फिनाले में दुनिया के कई देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत की दावेदारी पेश करेंगी।
दयालबाग निवासी अवनी इन दिनों मुंबई में आठ से दस घंटे का कड़ा प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें कैटवॉक, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस और ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेटी के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाने को लेकर परिवार बेहद उत्साहित है।

अवनी गुप्ता प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस सुप्रानेशनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पोलैंड रवाना होने की तैयारी में जुटी हैं। सौ. स्वजन
घर में मां के साथ सीखी रैंप वॉक, अब पोलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
अवनी की मां अलका गुप्ता का कहना है कि बेटी विश्व स्तर पर अपनी चमक बिखेर कर देश और शहर का नाम रोशन करने जा रही है। लेकिन उसे शहर और देशवासियों के प्यार और स्नेह की भी आवश्यकता भी है। क्योंकि अवनी के सपोर्ट में किया गया एक-एक कमेंट और लाइक, सब्सक्रिप्शन उसे अंक दिलाएगा। इससे वह प्रतियोगिता में और आगे बढ़ेगी। अवनी का आधिकारिक परिचय वीडियो मिस और मिस्टर सुप्रानेशनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हो चुका है।
प्रतियोगिता के डिजिटल वोटिंग सिस्टम के तहत प्रत्येक सब्सक्राइब, लाइक और निर्धारित हैशटैग के साथ किए गए सही कमेंट पर अंक मिलेंगे। आगरा सहित देशवासियों से अपील की है कि वह डिजिटल माध्यम से भी अवनी का समर्थन करें।
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ चुना सपना
सेंट कानरेड्स इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम करने के बाद अवनी ने देश की प्रतिष्ठित बिग फोर कंपनियों में शामिल डेलाइट में फाइनेंशियल ऑडिटर के रूप में करियर शुरू किया। जिंदगी तय रास्ते पर आगे बढ़ रही थी, लेकिन बचपन का सपना उन्हें लगातार आवाज देता रहा। कार्पोरेट नौकरी छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना आसान निर्णय नहीं था।
खबरें और भी
31 जुलाई को पोलैंड में होगा ग्रांड फिनाले
परिवार और समाज की अपेक्षाओं के बीच उन्होंने अपने दिल की सुनी। उनका यही निर्णय आज उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक के मंच तक लेकर पहुंचा है। दिल्ली में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड में प्रथम रनर-अप रहने के बावजूद उन्हें निजी कारणों से प्रतियोगिता छोड़नी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
महज छह महीने के मॉडलिंग अनुभव और सिर्फ 15 दिन की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के दम पर उन्होंने 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ पहले टॉप-250, फिर टॉप-आठ में जगह बनाई और आखिरकार मिस दिवा सुप्रानेशनल 2025 का ताज अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई
यह भी पढ़ें- आगरा: बाथरूम के जिस फर्श को पक्का किया, उसमें दफन था शख्स; हकीकत जानकर राजमिस्त्री के उड़े होश
दुनिया को दिखाना चाहती हैं भारत की संस्कृति-अपनापन
अवनी सिर्फ एक प्रतियोगी बनकर विश्व स्तरीय मंच पर नहीं जाएंगी, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान, मेहमाननवाजी और सकारात्मक सोच की प्रतिनिधि बनकर उतरेंगी। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच सिर्फ सौंदर्य दिखाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने देश के संस्कार और विचारों को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम भी है।