स्मार्ट मीटर उखाड़कर लगाया बिजलीघर पर ढेर: विभाग ने कराई FIR, भाकियू देगा धरना; राकेश टिकैत भी आएंगे आगरा
अकोला में स्मार्ट मीटर हटाने पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाकियू सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। 11 मई को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ट ...और पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर और जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ग्रामीणों से धरना प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाते हुए।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयागी, अकोला (आगरा)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों को उखाड़ने के मामले में विद्युत विभाग की ओर से विरोध प्रदर्शन करने वालों 16 नामजद, 500-600अज्ञात क्षेत्रीय ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित की गई।
रविवार को भाकियू के मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर और जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया अकोला पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों और क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की।
स्मार्ट मीटरों से उपभाेक्ता है परेशान
मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर ने बताया कि स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत विभाग द्वारा जनता पर ये जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं।
लोगों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर लगा दिया था ढेर
अकोला के लोगों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर ढेर लगा दिया था। इस पर विद्युत विभाग द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसी के विरोध में भाकियू द्वारा कल (सोमवार) से चाहरवाटी इंटर कॉलेज के मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
11 मई को आएंगे राकेश टिकैत
जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया कहा कि बताया कि इस धरना प्रदर्शन को और मजबूती देने के लिए 11 मई को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरना स्थल पर पहुंचेंगे और क्षेत्रीय किसानी को संबोधित करेंगे।