Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: आगरा में सीजन की सबसे सर्द रात, कैसा रहेगा मौसम का हाल; देखें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:35 PM (IST)

    आगरा में सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। शीत लहर के का ...और पढ़ें

    ताजमहल पर आए सैलानी।

    ताजमहल पर आए सैलानी।

    HighLights

    1. आगरा में सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी रात।

    2. न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    3. प्रदेश में आगरा पांचवां सबसे ठंडा शहर रहा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में सीजन की सबसे ठंडी रात सोमवार को दर्ज की गई। रात का तापमान घटकर 4.9 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था। शीत लहर चलने से सुबह कोहरा जल्दी छंट गया और धूप निकल आई, लेकिन गलन अधिक रही।

    सीजन की सबसे ठंडी रात, प्रदेश में पांचवां ठंडा शहर रहा आगरा

    रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश के शहरों में सोमवार को आगरा पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार सुबह कोहरा छा सकता है। 

    मौसम का दिख रहा बदलता रंग

    इससे पहले शहर में रविवार सुबह कोहरे का असर कम देखने को मिला। हवा चलने से कोहरा जल्दी छंट गया और धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली। रात को ठंड अधिक रही। मौसम विज्ञान विभाग ने 12 से 14 जनवरी तक के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

    शहर में आज यानि 12 जनवरी को तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन 13 जनवरी से तापमान में गिरावट आने से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। पाकिस्तान एवं पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा में चक्रवात के चलते मौसम में दो दिन से बदलाव देखने को मिला। गुनगुनी धूप में बैठने के साथ उन्होंने जरूरी काम निपटाए।

    खबरें और भी

    तापमान में दिखा था फर्क

    अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। ताजमहल स्थित मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र पर दृश्यता 200 मीटर और एयरफोर्स स्थित केंद्र पर 400 मीटर रही। 

    यह भी पढ़ें- Weather Update: रामपुर में कड़ाके की ठंड, कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी

    यह भी पढ़ें- Weather Today: घना कोहरा और शीतलहर, अमरोहा में सड़कों की रफ्तार पड़ी सुस्त