Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ की शान बढ़ाएगा तालानगरी का नया 'वेलकम टू अलीगढ़' प्रवेश द्वारण, 2.99 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:19 AM (IST)

    यह परियोजना शहर की औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हुए आगंतुकों का स्वागत करेगी, जिसका कार्य 10 दिनों में शुरू होकर तीन महीने में पूरा होगा। ...और पढ़ें

    तालानगरी सीमा से शहर में प्रवेश करने पर दिखने वाले द्वार का माडल। सौ. नगर निगम

    तालानगरी सीमा से शहर में प्रवेश करने पर दिखने वाले द्वार का माडल। सौ. नगर निगम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी से शहर की तरफ आने वालों को जल्द ही आकर्षक प्रवेश द्वार व सुंदरीकरण का काम देखने को मिलेगा। नगर निगम की ओर से वेलकम टू अलीगढ़ की थीम पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। द्वार की दीवार पर दो हाथों में ताला व चाभी की आकृति भी बनी होगी।

    मार्ग पर सुंदरीकरण, आकर्षक लाइटिंग, हरियाली, कलात्मक पेंटिंग, सार्वजनिक जनसुविधाएं आदि कार्य कराए जाएंगे। 2.99 करोड़ रुपये से नगर निगम ये काम कराएगा।

    नगर निगम 2.99 करोड़ रुपये से बनवाएगा प्रवेश द्वार, करेगा सुंदरीकरण

    मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग, पथ प्रकाश विभाग की टीम के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। तालानगरी से शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले स्थान पर द्वार बनाने का काम अगले 10 दिनों में शुरू करने और अगले तीन महीनों में इसे खत्म कराने के निर्देश भी दिए। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क किनारे सुंदरीकरण, ग्रीन बेल्ट, पुष्प सज्जा करते हुए आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

    10 दिन में कार्य की शुरुआत व तीन महीने में पूर्ण करने की सीमा तय

    नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शहर में सुंदरीकरण कार्यो व पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन बेल्ट को बढ़ावा देने की उद्देश्य से इस परियोजना को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य केवल प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं बल्कि अलीगढ़ की औद्योगिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक ऐसा आकर्षक स्थल विकसित करना है जो शहर में आने वाले आगंतुकों का स्वागत करे और उन्हें अलीगढ़ की विशिष्ट पहचान का अनुभव कराए।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ के पूर्व विधायक जफर आलम ने 37 साल की चुनावी सियासत को कहा अलविदा, बोले- परिवार भी नहीं लड़ेगा चुनाव

    यह भी पढ़ें- जल्द निपटा लें जरूरी काम... अलीगढ़ में आज रहेगी बिजली कटौती, देखें अपने इलाके का शेड्यूल और समय

    औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगा

    मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र शहर के आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले निवेशकों, उद्यमियों एवं टूरिज्म पर शहर की पहली छाप इसी प्रवेश क्षेत्र से पड़ती है। वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर विकसित होने वाला यह प्रोजेक्ट अलीगढ़ की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगा।

    खबरें और भी