सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर तीखा हमला: फिरोजाबाद में बोले- सरकार युवाओं को गुमराह कर दंगे कराना चाहती है
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल लाल ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती और उन्हें गुमराह कर दंगे कराना चाहती है, साथ ही 2027 में यूपी में पीडी ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में पत्रकारों से बात करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सपाई।
HighLights
सरकार गरीबों, संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है
युवाओं को नौकरी नहीं, दंगे कराने की साजिश कर रही है
2027 में यूपी में पीडीए की सरकार बनेगी, अखिलेश सीएम
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल लाल ने सोमवार को दबरई स्थित कार्यालय पर वार्ता करते हुए कहा कि देश में सामंतवाद और पूंजीवादी लोग वंचितों और गरीबों पर हमला कर रहे हैं। उनके विचारों को तोड़ा जा रहा है, उनके विचारों को खत्म किया जा रहा है। यह सामंतवादी हमला देश के संविधान और लोकतंत्र पर है। लोग अपने घरों से निकल कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीब, किसानों, नौजवानों और बेरोजगार पर निरंतर हमला कर रही है। यह सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती, वह उनको गुमराह कर सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है।
पीडीए यूपी में चुनाव के लिए तैयार
श्यामपाल लाल ने कहा कि चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पूरी तरह साफ है। किसान, नौजवान, महिलाएं, बेरोजगार सभी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय प्राप्त करने वाले लोग उप्र में पीडीए की सरकार बनाएंगे और उनके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।