योगी सरकार का अनुपूरक बजट: अलीगढ़ बाईपास के चौड़ीकरण को मिलेगी गति
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट का अलीगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। इसे प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण और क्वार्सी-एटा चुंगी बाइपास के च ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
अनुपूरक बजट का जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया
बजट को विकास, जनकल्याण और रोजगार सृजन वाला बताया गया
क्वार्सी-एटा चुंगी बाइपास चौड़ीकरण के लिए राशि मिलने की उम्मीद
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट का जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के साथ रोजगार सृजन तथा निवेश को बढ़ावा देने वाला बजट बताया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस बजट में क्वार्सी से एटा चुंगी बाइपास के चौड़ीकरण के लिए राशि मिलने की भी उम्मीद है।
जन प्रतिनिधियों ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याणकारी
बरौली विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने वाला है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार, निवेश को बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाना है। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर काम कर रही है।
भाजपा युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कही ये बात
भाजपा युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अनुपूरक बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए गए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
कोल विधायक बोले
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि योगी सरकार ने अलीगढ़ को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनुपूरक बजट में भी जिले को महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्वार्सी से एटा चुंगी बाइपास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 130 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो चुका है और अब इस परियोजना के लिए बजट में धन आवंटित होने की अपेक्षा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।