Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर बोला- मेरे साथ संबंध बनाओ... गारंटी से बच्चा पैदा होगा, महिला ने ससुरालियों पर भी लगाया आरोप

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:02 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में एक विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने एक डॉक्टर पर बच्चा पैदा करने के लिए अवैध संबंध बनाने का दबाव डा ...और पढ़ें

    डाक्टर ने कहा मेरे साथ संबंध बनाओ, तब होगा बच्चा

    डाक्टर ने कहा मेरे साथ संबंध बनाओ, तब होगा बच्चा

    HighLights

    1. विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।

    2. डॉक्टर पर बच्चा पैदा करने के लिए अवैध संबंध बनाने का दबाव।

    3. आरोप है कि मारपीट कर घर से बाहर निकाला गया।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। विवाहिता ने पति समेत ससुरालीजन पर दहेज की मांग को लेकर घर से मारपीट कर निकालने का आरोप लगाया है।

    वहीं, एक डॉक्टर पर अवैध संबंध बनाने के बाद बच्चा पैदा होने की बात कहने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    यह है पूरा मामला

    आजमगढ़ की एक युवती की शादी आलापुर के एक गांव में करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के समय स्वजन ने दान-दहेज और उपहार दिए थे। कुछ समय बाद पति समेत अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया गया।

    आरोप है कि मायके द्वारा 50 हजार रुपये आनलाइन भेजे जाने के बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। विवाद सुलझाने के लिए पंचायत हुई थी। इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और मायके पक्ष के लौटने के बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई।

    आरोप है कि आभूषण समेत अन्य सामान भी ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है। प्रसारित वीडियो में महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारे पति से कभी बच्चा पैदा नहीं होगा। मेरे साथ संबंध बनाओ। गारंटी के साथ बच्चा पैदा होगा।

    पीड़िता ने आलापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भाभी से अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: कसम खाकर पत्नी को घर लाया पति, 2 दिन बाद उतारा मौत के घाट; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

    समाेसे में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप

    अंबेडकरनगर: समोसा खाने से किशोर की तबीयत बिगड़ गई। मां ने समाेसे में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में जहर की पुष्टि नहीं हुई है।

    राजेसुल्तानपुर के भभौरा गांव की सीमा का आरोप है कि 30 जुलाई को उसके पुत्र को गांव के कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से ट्यूबवेल पर समोसे में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहार ने बताया कि जांच में जहर के लक्षण प्रथम दृष्टया नहीं पाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी