अमेठी में सुधरेगी राशन वितरण व्यवस्था, जिले में 21 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 250 अन्नपूर्णा भवन
अमेठी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से 250 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
अमेठी में 250 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होगा।
21 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे ये भवन।
राशन वितरण के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने व राशन वितरण व्यवस्था को स्थायी ढांचा देने की दिशा में जिले में बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन ने जिले में 250 अन्नपूर्णा भवन (उचित दर राशन दुकान) का निर्माण कराया जाएगा।
इन भवनों के निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक दुकान के निर्माण पर लगभग 8.40 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। 200 अन्नपूर्णा भवन वीबीजीरामजी व 50 विभाग की ओर से निर्माण कराया जाएगा।
गरीब परिवारजन को मुक्त राशन उपलब्ध कराने के लिए संचालित हो रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए जिले में 250 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
इन भवनाें से उपभोक्ताओं को अनाज तो मिलेगा साथ ही कामन सर्विस सेंटर के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। प्रक्रिया पूर्ण होने व धन का आवंटन के उपरांत निर्माण प्रारंभ शुरू कराया जाएगा।
डोर स्टेप डिलेवरी के तहत सिंगल स्टेप व्यवस्था लागू की गई है। इसमें राशन ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से सीधे कोटेदारों तक पहुंचता है।
गांव में सकरे रास्ते में दुकान होने के कारण राशन वहां तक नहीं पहुंच पाता था। इस कारण समय से लोगों को राशन न मिलने की शिकायत मिलती थी। जिससे अब समस्या का समाधान हो सकेगा।
2023-24 में 75, 2024-25 में 75, 2025-26 में 92 बनाए जा चुके हैं। वहीं 2026-27 में 250 माडल शाप निर्माण कराया जाना है। जिसमें 50 विभागीय व 200 वीबीरामजी के तहत बनाए जाएंगे। कुछ की जमीन मिल गई है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
जिले की स्थित पर एक नजर
| 765 | राशन की दुकानें |
| 70031 | अंत्योदय कार्ड धारक |
| 271992 | पात्र गृहस्थी कार्ड धारक |
| 1,40,000 | यूनिट (लगभग) |
अन्नपूर्णा भवनों के लिए बनाए जाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। भवनों के बनने से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही अन्य सुविधाएं भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगी।
-शशिकांत, जिला पूर्ति अधिकारी।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में 210 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन, विभागीय बजट से कराए जा सकेंगे तैयार
यह भी पढ़ें- बहराइच में 6.37 करोड़ की लागत से बनेंगे 75 अन्नपूर्णा भवन, वीबी जीरामजी के तहत होगा निर्माण