Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंसी पांडेय ने यूपी-टीजीटी में हासिल की आठवीं रैंक, बिना कोचिंग क्लास… सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:03 PM (IST)

    प्रिंसी पांडेय ने उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा में फाइन आर्ट विषय में प्रदेश में आठवीं और सामान्य वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रिंसी पांडेय ने यूपी टीजीटी में आठवीं रैंक हासिल की।

    2. फाइन आर्ट विषय में घर पर रहकर की सेल्फ-स्टडी।

    3. औरैया जिले के वैभव गुप्ता ने भी टीजीटी में सफलता पाई।

    जागरण संवाददाता, औरैया। सीमित संसाधनों के बीच घर पर रहकर की गई मेहनत ने कस्बा की बेटी प्रिंसी पांडेय को प्रदेश के मेधावियों की कतार में ला खड़ा किया।

    उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा के घोषित परिणाम में बाबू दयाराम नगर निवासी प्रिंसी पांडे ने फाइन आर्ट विषय में प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक तथा सामान्य वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 488 अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद औरैया का गौरव बढ़ाया है।

    प्रिंसी ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। इंटरनेट और पुस्तकों की मदद से घर पर रहकर नियमित अध्ययन किया। ऑनलाइन किताबें मंगाकर विषय की गहराई से तैयारी की और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा की तैयारी पूरी की।

    उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि प्रदेश की मेरिट सूची में उन्होंने शानदार स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। इंटरनेट मीडिया पर हजारों लोगों ने उन्हें बधाई दी।

    नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के प्राचार्य इकरार अहमद, भाजपा नेता रामकुमार अवस्थी सहित अनेक शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने फोन कर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। सरस्वती विद्या मंदिर ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रिंसी की उपलब्धि को विद्यालय और जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया। प्रिंसी के बड़े भाई धर्म पांडेय भी शिक्षक हैं।

    वहीं, कस्बा के सहायल रोड निवासी वैभव गुप्ता ने भी गणित विषय से टीजीटी परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके परिणाम से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP TGT PGT Recruitment : टीजीटी-पीजीटी की रिक्तियों में गड़बड़ी, कुछ भरे पद भेज दिए रिक्त; आयोग करेगा जांच

    यह भी पढ़ें- टीजीटी शिक्षकों को समान वरीयता और अपग्रेड वेतनमान का लाभ दे सरकार: झारखंड हाई कोर्ट