Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब राम मंदिर में अलग-अलग लेन से जाएंगे पासधारक श्रद्धालु, पहले सिंह द्वार से होता था प्रवेश

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:28 PM (IST)

    अयोध्या के राम मंदिर में अब पासधारक दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित की गई हैं। पहले सिंह द्वार के पास एक ही मार्ग से आने-जाने के कारण श्रद् ...और पढ़ें

    अब राम मंदिर में अलग-अलग लेन से जाएंगे पासधारक श्रद्धालु।

    अब राम मंदिर में अलग-अलग लेन से जाएंगे पासधारक श्रद्धालु।

    HighLights

    1. पासधारकों के लिए राम मंदिर में अलग लेन निर्धारित।

    2. सिंह द्वार पर दर्शनार्थियों का भ्रम अब समाप्त।

    3. सुगम व विशिष्ट पासधारकों को अलग मार्ग मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पास के माध्यम से जाने वाले दर्शनार्थी अब अलग-अलग लेन से जाएंगे। मंदिर परिसर में सिंह द्वार के बगल के रैम्प से एक ही मार्ग से आने-जाने के कारण दर्शनार्थियों में हो रहे भ्रम को समाप्त करने के लिए लेन बना दी गई है।

    अब सुगम व विशिष्ट पासधारक श्रद्धालु एक ही मार्ग से जाकर राम परिवार की सीढ़ियोंयों के पास से अलग-अलग कर दिए जाएंगे। सोमवार को अलग लेन निर्धारित कर दी गई।

    एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि अभी तक सिंह द्वार के बगल के रैम्प से दोनों प्रकार के पासधारकों को प्रवेश दिया जाता था और इसी मार्ग से निकासी भी होती थी।

    इसलिए राम परिवार की सीढ़ियों के पास दर्शनार्थियों में मार्ग को लेकर भ्रम उत्पन्न हो जाता था। इसे दूर करने के लिए सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी के साथ बैठक करके लेन निर्धारित करा दी गई।

    यह भी पढ़ें- 300 साल पुरानी पांडुलिपि में श्रीरामचरितमानस के सातों कांड समाहित, राम मंदिर के संग्रहालय में रखी जाएगी कृति

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में तीर्थाटन करने पहुंचे असम के चाय बागान के 30 श्रमिक, कौतूहल भरी नजरों से निहारी रामनगरी की छटा