Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि भी जांच के दायरे में, SIT ने जुटाई जानकारी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:59 AM (IST)

    एसआईटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि की गतिविधियों और जिम्मेदारियों की जांच की है। ...और पढ़ें

    कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी भी जांच के दायरे में।

    कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी भी जांच के दायरे में।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के बारे में भी जानकारी एकत्र की है।

    जांच दल उस वैदेही भवन की चौखट तक पहुंचा, जहां गोविंददेव गिरि अयोध्या प्रवास के दौरान ठहरते हैं।

    टीम ने वहां के महांत और सेवादारों से प्रवास के दौरान उनकी गतिविधियों एवं उनसे मिलने के लिए आने-जाने वालों का विवरण एकत्र किया।

    सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने अपनी जांच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के रूप में प्रशासनिक और वित्तीय जिम्मेदारियों के प्रति उनकी भूमिका की दिशा में भी आगे बढ़ाई है।

    यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार'; अयोध्या में बोले सपा नेता सनातन पांडेय

    बुधवार को दो आरोपियों से हुई पूछताछ

    बुधवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपित रमाशंकर मिश्र एवं सुभाष श्रीवास्तव ने पुलिस के समक्ष कुछ नए राज उगले हैं, जो विवेचना की दिशा बदल सकते हैं। गणना के दौरान चढ़ावा चोरी के नए तथ्य भी उजागर हो सकते हैं।

    हालांकि पुलिस अब आरोपितों के बयान की सत्यता की पड़ताल करेगी। सुभाष से पुलिस लाइन में ही पूछताछ की गई।

    chadwaha-chori-1784155920558_v

    पूछताछ के दौरान ही पुलिस रमाशंकर को लेकर अयोध्याधाम के मीरापुर डेराबीबी मुहल्ले में स्थित उसके आवास पहुंची, जहां उससे व उसके स्वजन से पूछताछ की एवं आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस दौरान रुपये एवं आभूषण बरामद होने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि नहीं की है।

    अब ताऊ-भतीजा को रिमांड पर लेगी पुलिस

    चढ़ावा चोरी के मामले में जेल भेजे गए आठ आरोपितों में से छह आरोपितों का पुलिस कस्टडी रिमांड पूरा हो चुका है। अब इस मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इन दोनों के रिमांड को अन्य अभियुक्तों के रिमांड से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    champat-rai-1782466913048_m

    6 जून को मामला आया था सामने

    बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला 6 जून को सामने आया था। इसके बाद योगी सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने मंदिर में दान की गिनती प्रक्रिया से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या के राम मंदिर में कायम था टिन्नू का दबदबा और रुतबा, ‍उसने शिथिल की थी गणना कक्ष की सुरक्षा