9 साल पहले कटे बिजली कनेक्शन पर 2 लाख बकाया का नोटिस, दुकानदार को हुआ हार्ट अटैक
Baghpat News : बागपत में एक दुकानदार को 2017 में विच्छेदित हुए बिजली कनेक्शन पर 2.05 लाख रुपये के बकाए का नोटिस मिला। इस खबर से उन्हें दिल का दौरा पड़ ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती किसान सुधीर। सौ. स्वजन
HighLights
बागपत में वर्ष 2017 में दुकानदार ने कटवा दिया था कनेक्शन ।
बिल देखने के बाद अचेत होकर गिरे दुकानदार सुधीर।
संवाद सूत्र, रमाला (बागपत)। वर्ष 2017 में जिस कनेक्शन को विच्छेदित करा दिया था, उस पर 2.05 लाख रुपये के बकाए का दुकानदार को नोटिस मिला है। स्वजन का कहना है कि बकाया बिल देखकर दुकानदार को दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नांगल गांव निवासी सुधीर किशनपुर बराल में हार्डवेयर की दुकान करते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में अपना घरेलू विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करा दिया था। साथ ही ऊर्जा निगम से कनेक्शन विच्छेदन की रसीद भी प्राप्त कर ली थी। स्वजन के अनुसार मंगलवार को तहसील कर्मी उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के दो लाख पांच हजार रुपये बकाया बताते हुए वसूली नोटिस दिया।
बकाया की बात सुनते ही सुधीर अचेत होकर गिर पड़े। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि करते हुए भर्ती कर लिया। घटना के बाद तहसील कर्मी वहां से लौट गए।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दिल्ली निवासी चार दोस्त घायल; एयरबैग खुलने से बची जान
स्वजन का कहना है कि जब वर्ष 2017 में कनेक्शन विच्छेदित हो चुका था तो फिर बकाया कैसे दर्शाया गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- सोते हुए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए बदमाश
थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम भावना सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर बंद हुआ फ्री सफर, ये हैं टोल टैक्स की दरें